Recent Post

6/recent/ticker-posts

ChatGPT लाखों रुपया महीने कमाने में कर सकता है आपकी मदद

earn money using chatgpt


ChatGPT लाखों रुपया महीने कमाने में कर सकता है आपकी मदद !

How to earn money by using ChatGPT, दोस्तों आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा और आजकल सोशल मीडिया, यूटियूब सभी प्लेटफार्म पर लोग इसकी मदद से पैसे कमाने का दावा कर रहे है, दोस्तों परिवर्तन संसार का नियम है और ये बात सब जगह लागू होता है, समझदार लोग पैसे कमाने के नए-2 अवसर और तरीके ढूढ़ते रहते है
ChatGPT का वैसे तो पिछले कुछ महीने से बहुत बोलबाला है जब से यह आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस टूल लांच हुआ है तब से इसके बारे में तरह-2 की बातें सुनने को मिल रही थी इसने 2 सप्ताह में ही 10 लाख से ज्यादा यूजर्स बना लिए, AI टूल्स का क्रेज इसी से पता चलता है, ChatGPT के अलावा भी बहुत सारे AI एप्लीकेशन और वेबसाइट लांच हो चुके है लेकिन जितनी पॉपुलैरिटी चैटजीपीटी की है उतनी उनकी नही 

ChatGPT और दूसरे AI टूल्स से पैसा कमाने की बात खूब हो रही है, आईये उन तरीकों के बारे में जानते है जिससे आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं उसके पहले थोडा ChatGPT को जान लेते है की यह क्या है 

ChatGPT कंप्यूटर की सहायता से बनाया गया AI प्लेटफार्म है जो मनुष्यों की तरह किसी के सवाल का उत्तर कुछ मिनटों में देता है यह इन्टरनेट पर उपलब्ध श्रेष्ठ उत्तर  आपको लिख कर देता है, इसकी मदद से डेवलपर कोड लिख रहे है विद्यार्थी अपने सवालों का हल आसानी से पा रहे है और कंटेंट क्रिएटर इसका उपयोग करके वेबसाइट के लिए कंटेंट, विडियो प्लेटफार्म के लिए वीडियो तक तैयार करके पैसे छाप रहे हैं

ChatGPT  मुफ्त और पैसे दोनों संस्करण उपलब्ध है, लेकिन यहाँ फ्री वाले टूल से पैसे कमाने के बारे में बताया जा रहा है हालाँकि मुफ्त संस्करण में उतनी सुविधा नहीं मिलती जितनी की पैसे वाले संस्करण में मिलती है, मुफ्त संस्करण को इस्तेमाल करने की एक समय-सीमा है

ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करे?
इस AI प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए आप गूगल पे https://openai.com/blog/chatgpt खोले और अपने जीमेल अकाउंट से लॉग इन करलें और इसे कैसे इस्तेमाल करना है इसे सीख लें यदि आपको इसके लॉग इन और अकाउंट क्रिएशन से जुड़ी अधिक जानकारी चाहिए तो आप निचे दिए गए विडियो के लिंक पर क्लिक कर सिसके बारे में विस्तार से समझ सकते है.



ChatGPT का इस्तेमाल कई तरीकों से पैसे कमाने के लिए किया जा सकता है, हम आपको कुछ बिंदुओं के जरिये यह बताने की कोशिश करेंगे जिससे आप इसका उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं


1- कॉपी राइटिंग ( Copy Writing )-

चैटजीपीटी की सहायता से क्रिएटर अपनी कोई वेबसाइट या ब्लॉग पर कंटेंट लिख रहे है, साथ ही आप इससे ऐसे कई आईडिया ले सकते है ताकि आप उस कंटेंट को और अच्छी तरह से मॉडिफाई करके अपने यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस दे सके, अपने वेबसाइट पर कंटेंट के अलावा SEO करने के लिए भी आप ChatGPT को यूज कर सकते है, चैट जीपीटी की मदद से आप SEO फ्रेंडली कंटेंट लिख सकते है, इतना ही नहीं आप किसी और कंपनी, एजेंसी या वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटिंग कर पैसे कमा सकते है, घर बैठे लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से चैट जीपीटी को इस्तेमाल कर अच्छे से अच्छा कंटेंट लिखकर उसे किसी को बेच सकते है

2- चैट जीपीटी से आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट लिख सकते है (With Chat GPT you can write content for social media)-

केवल वेबसाइट ही नहीं आप सोशल मीडिया के लिए भी कंटेंट लिख सकते है, जैसे- फेसबुक पर स्टोरी लिखना हो या इन्स्टाग्राम पोस्ट के लिए डिस्क्रिप्शन लिखना हो चैटजीपीटी आपकी खूब मदद कर सकता है चैट जीपीटी की ख़ासियत यह है कि वह ऑनलाइन उपलब्ध हजारों वेबसाइट को मिलाकर कर आपके सर्च टॉपिक से जुड़ा निष्कर्ष निकाल कर देता है जिसके कारण आपके कंटेंट पर कोई कॉपीराइट की समस्या भी नहीं होती है

3- Quora और अन्य वेबसाइट पर लोगों के सवालों का उत्तर देकर-

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई ऐसी वेबसाइट है जो लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए पैसे देते है, जैसे की- Quora

4- यूटियूब विडियो कंटेंट बनाकर-

चैट जीपीटी AI टूल की मदद लेकर आप अपने यूटूब चैनल पर किसी एक टॉपिक से जुड़ी चीजों के बारे में विडियो कंटेंट बनाकर उससे भी पैसे कमा सकते है. आप किसी भी तरह की स्क्रिप्ट चैट जीपीटी की मदद से लिखवा सकते है और उसे विडियो के रूप में बदलकर यूटूब पर पब्लिश कर अपने यूटियूब चैनल पर डाल सकते है किसी दूसरे चैनल के लिए भी आप विडियो कंटेंट तैयार कर सकते हो

ChatGPT किसी भी कंटेंट, पोस्ट या किसी भी सवाल के जवाब को केवल इंग्लिश में टाइप करता है, तो आप उस लाइन को हिंदी में ट्रांसलेट कर अपने हिसाब से यूज कर सकते है. यदि कोई शब्द या वाक्य आपको समझ ना आये तो उसे गूगल ट्रांसलेटर पर सर्च कर अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते है

यहाँ पर एक बात याद रखे कि चैट जीपीटी आपके लिए पैसे कमा कर नहीं दे सकता उसके लिए तो आपको ही मेहनत करनी पड़ेगी. लेकिन इन सभी कामों को करने में आपकी मदद अवश्य करेगा ताकि आप अपना ध्यान और अपना कीमती समय पैसे कमाने से जुड़े तरीके खोजने में लगा पाएंगें

प्रिय मित्रों यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया अपने सोशल साइट पर लिंक जरुर शेयर करें...आभार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ