जहाँ ले चलोगे वहीं मैं चलूँगा,
जहाँ नाथ रख लोगे, वहीं मैं रहूँगा - 2
यह जीवन समर्पित चरण में तुम्हारे,
तुम्ही मेरे सर्वस्व, तुम्ही प्राण प्यारे - 2
तुम्हें छोड़कर नाथ किससे कहूँगा,
जहाँ ले चलोगे वहीँ मैं चलूँगा - 2
न कोई उलाहना, न कोई अर्जी
करलो करालों, तुम्हारी जो मर्जी - 2
कहना भी होगा तो तुम्हीं से कहूँगा
जहाँ ले चलोगे वहीँ मैं चलूँगा -2
दयानाथ दयनीय, मेरी अवस्था,
तेरे ही हाथ मेरी सारी व्यवस्था - 2
जो भी कहोगे प्रभु जी, वही मैं करूँगा
जहाँ ले चलोगे वहीँ मैं चलूँगा

0 टिप्पणियाँ