Recent Post

6/recent/ticker-posts

हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता | Bhajan Sangrah Lyrics - Jaruri Baten

🙏🙏

हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता
शरण में रख दिया जब माथ तो किस बात की चिंता-2
किया करते हो तुम दिन रात क्यों बिन बात की चिंता-2

तेरे स्वामी,
तेरे स्वामी को रहती है, तेरे हर बात की चिंता-2
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता-2

न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की-2
रहे हर स्वास,
रहे हर स्वास में, भगवान के प्रिय नाम की चिंता-2
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता-2

विभीषण को अभय वर दे किया लंकेश पल भर में-2
उन्ही का हा, उन्ही का हा
उन्ही का कर रहे गुण गान तो किस बात की चिंता-2
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता-2

हुई भक्त पर कृपा बनाया दास प्रभु अपना-2
उन्ही के हाथ,
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो किस बात की चिंता-2
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता-2
शरण में रख दिया जब माथ तो किस बात की चिंता-2
किस बात की चिंता, अरे किस बात की चिंता
हाँ किस बात की चिंता, हाँ हाँ किस बात की चिंता…

🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ