Recent Post

6/recent/ticker-posts

अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे । Bhajan Sangrah


सुंदर भजन 

🙏🙏

अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे 
तो हम कैसे भव से लगेंगे किनारे 
अगर नाथ देखोगे …

🙏🙏

पतितों को पावन हो करते कृपानिधि -2
किये पाप है इस सुयश के सहारे 
अगर नाथ देखोगे …

🙏🙏

हमारे लिए क्यूँ देरी किये हो 
गणिका अजामिल को पल भर में तारे 
अगर नाथ देखोगे …

🙏🙏

माना अधम है अपावन कुटिल है 
सब कुछ है लेकिन है भगवन तुम्हारे
अगर नाथ देखोगे …

🙏🙏

मन होगा निर्मल तुम्हारी कृपा से 
इसे शुद्ध करने में 'राजेश' हारे 
अगर नाथ देखोगे …

🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ