How to Detox body Naturally-
दोस्तों, हम सभी अपने शरीर को नहा धोकर ऊपर से तो साफ कर लेते है लेकिन क्या आपको पता है 90% जो आपके शरीर की समस्या है वह केवल इस वजह से है क्योंकि आपकी बॉडी डिटाक्स नही है इस पोस्ट में हम यही जानेंगे कि (how to detox your body) कैसे आप अपने शरीर में जमी हुई गन्दगी को निकालकर इसे अन्दर से साफ कर सकते है
अगर आपके शरीर की गंदगी नहीं साफ हो रही है तो, आप लाख अच्छी से अच्छी चीजों को खा लीजिए तो उसका फायदा आपको मिल ही नहीं सकता। और जैसे ही आपके शरीर की गंदगी साफ होती है आप का पाचन तंत्र बहुत तेजी से काम करने लगता है। शरीर के अंदर पहले से ज्यादा ताकत महसूस होने के साथ-साथ चेहरे की स्किन चमकदार होने लगती है ,वजन बढ़ाना या घटना आसान हो जाता है। पिंपल, दाग धब्बे जितने भी समस्या है वह सब कुछ ठीक होने लगता है। और कई सारे गंभीर बीमारियों का होने का खतरा जड़ से खत्म हो जाता है।
👉तो आइए हम देखते हैं हमारे शरीर के अंदर गंदगी कैसे जमा होती है।
हम जो भी खाते हैं वह आहार नली से होकर पेट में पहुंचता है। जहां खाना टूटने के बाद छोटी नली में जाता है। जो कि बाद में मल के रूप में हमारे बॉडी से बाहर चले जाते हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा गंदगी हमारे आंत में जमा होते हैं। हमारे आंत के अंदर छोटी छोटी उंगली की तरह उभार होती है। जो कि एक फिल्टर की तरह काम करती है ।क्योंकि इन उभार के अंदर नशे होते हैं जो कि हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी होती हैं और इसी नसों के जरिए खाने में मौजूद पोषक तत्व को खींचकर शरीर के अलग-अलग नालियों में पहुंचाया जाता है। लेकिन जब हम लोग जाने अनजाने में गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं तो वह हमारे आंतो में चिपकने लगता है। और धीरे-धीरे दीवार पर एक मोटी परत बनाकर जमा हो जाती है। जिससे कि जब हमारे आंते खाने में मौजूद पोषक तत्वों को खींचते हैं तो उसके साथ-साथ गंदगी भी हमारे शरीर में मिल जाती है। और फिर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर यह गंदगी जमा हो जाते हैं। जब यह गंदगी खून के जरिए हमारे लीवर तक पहुंचती है तो, फैटी लीवर, वा जॉन्डिस जैसी बीमारियां होती हैं। जब ये किडनी में पहुंचते हैं तो, किडनी स्टोन व (पथरी) और फेफड़े में जमा होने से अस्थमा, और जब खून के जरिए दिल तक पहुंचती है तो, कोलेस्ट्रोल, जिससे हमारे नसों में ब्लॉकेज पैदा होते हैं। और जब यह गंदगी हमारे स्किन में पहुंचते हैं तो, दाग धब्बे, खुजली, पिंपल होती हैं। जितने भी इस तरह के समस्या हैं सब होने लगता है । और इतना ही नहीं जब यह गंदा खून हमारे पूरे शरीर में फैलता है तो, हमारे शरीर का जो हार्मोन का संतुलन है वह भी बिगड़ने लगता है। जिससे कि हमें और भी जानलेवा बीमारियां होने की खतरा बढ़ जाती है यहां तक कि कैंसर भी बढ़ने की संभावना होती है बस इतना समझ लीजिए शरीर में हर छोटी से छोटी बीमारियां शरीर में जमी गंदगी से फैलती है।
तो आइए (to detox body naturally) हम पांच ऐसे तरीके जानेंगे जिसे आप हफ्ते में केवल एक ही दिन कर लेंगे तो शरीर को detox करने में मदद मिलेगा।
👉1- आप जैसे ही सुबह उठते हो आपको सबसे पहले फ्रेश होना है। और इसके बाद एक गिलास हल्का गुनगुना गर्म पानी लेना है। उसमें आपको आधा नीबू निचोड़ कर डाल देना है। और फिर आपको उस नींबू पानी को घूट- घूट करके पी जाना है। इसके बाद आपको 15 से 20 मिनट तक सुबह के धूप में बैठकर रहना है। ऐसा करने से क्या धूप में विटामिन डी होता है। जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है साथ ही साथ विटामिन डी की मौजूदगी में जितने भी जीवाणु और किटाणु होते हैं वह भी सब मर जाते हैं। इसीलिए सुबह नींबू पानी पीने के बाद 15 से 20 मिनट तक धूप में जरूर बैठना चाहिए।
👉2- आयल पुलि इसमें आपको एक चम्मच कोकोनेट आयल या मस्टर्ड आयल लेना है और एक चम्मच आयल को अपने मुंह में डालने के बाद 15 से 20 मिनट तक अपने मुंह के चारों ओर तक घुमाते रहना है । ऐसा करने से क्या है कि आयल जो होता है, वह हमारे शरीर के अंदर जितने भी गंदगी होती है उसे अपने ओर खींचती हैं और हमारा जो जीभ होता है वह हमारे किडनी, हार्ट, फेफड़े, स्पाइन और अन्य सारे अंगों के साथ जुड़ा होता है। जिससे कि इन सारे अंगों की जितने भी गंदगी होती है वह आयल में आकर चिपक जाती है। और फिर आपको क्या करना है। मुंह में से उस आयल को बाहर फेंक देना है और आपको साफ पानी से कुल्ला कर लेना है।
👉3- आपको अपने खाने के समय में थोड़ा सा बदलाव करना है । आपको रात का खाना जल्दी खाना है और सुबह का खाना थोड़ा देर से, पर ऐसा इसलिए क्योंकि हम लोगों का शरीर का स्वभाव ऐसा है कि इसे हम जिस भी तरीके से ढालेंगे वह उसी हिसाब से रहेगा। हमारी बॉडी अपने आप को खुद से ही साफ करता है। लेकिन हम लोग कुछ ऐसे गलतियों को कर देते हैं। जिससे कि हमारे बॉडी को अपने आपको साफ करने का समय ही नहीं मिल पाता, क्योंकि हमारे बॉडी के जितने भी साफ सफाई के प्रोसेस होते हैं वह उस वक्त होते हैं जब हम लोग गहरी नींद में सो रहे होते हैं। लेकिन जब आप रात को खाने के तुरंत बाद ही सो जाते हो तो आपके शरीर के अंग उसे रात को पचाने में ही बिजी हो जाता है। जिससे कि उसे अपने शरीर को detox करने का समय ही नहीं मिल पाता, इसीलिए आपको रात के वक्त 6:00 से 7:00 के बीच ही खा लेना चाहिए। जिससे रात का खाना सोने से पहले ही पच जाएगा । और जब आप रात को सो गए उस वक्त आपके शरीर के सभी अंग अपने आप को अच्छी तरह से detox कर पाएगा इसके अलावा आप जब भी खाना खाए उसके 10 मिनट बाद एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा ले ले और साथ में गुड़ का टुकड़ा भी ले इन दोनों चीजों को आपको चबा-चबाकर खाना है। यह चीज खाने के साथ ही आपके अंदर की गंदगी को खींचकर बाहर निकालती है और आपके खाने को पचाने में भी मदद करती है। जिससे कि आपका खाना आसानी से पचता है ना कि सड़ता है।
👉4- क्या खाना है क्या नहीं खाना है सबसे पहले जब अपनी बॉडी को detox कर रहे हैं । तो कुछ दिनों तक तेल से बनी चीज पैकेट में मिलने वाली चीजें, बिस्किट ,चिप्स ,कोल्ड ड्रिंगस, और चीनी से बनी चीजें पूरी तरह से खाना बंद कर दें ,क्योंकि यही चीजें आपकी आंतों में गंदगी के रूप में जमा होती है। यह बात हो गई क्या नहीं खाना है।
क्या खाना है- आप अपने घर के अनाज खा रहे हैं तो उसमें कोई भी तरह का बदलाव नहीं करना है । आप जब भी खाना खाए उसमें थोड़ा सा सब्जी की मात्रा अधिक रखें ,क्योंकि सब्जियों में फाइबर होता है फाइबर हमारे आंतो की गंदगी को मल के साथ खींचकर बाहर करते हैं।
👉5- पूरे दिन में 25 से 30 मिनट ऐसा जरूर निकालें ।जिसमें आप फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं। आप चाहें गेम खेल रहे हैं, रनिंग कर रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं ,या कुछ भी हो क्योंकि जब आप इस तरह का कोई भी फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हैं, तो पसीना आपके शरीर से बाहर आता है । और पसीने के साथ -साथ आपके शरीर की गंदगी भी बाहर आती है। तो कम से कम अपने शरीर के लिए 25 से 30 मिनट जरूर निकालें। इसके अलावा शरीर को detox करने में उपवास का भी बहुत बड़ा रोल होता है।

0 टिप्पणियाँ