जिस तरीके से हमारे घर में मौजूद वाटर प्यूरीफायर दूषित पानी में मिली गंदगी को बाहर करके पानी को साफ बना देता है । ठीक उसी प्रकार से हमारा लीवर (यकृत) भी शरीर में मौजूद सारी गंदगी और विषैले पदार्थ को फिल्टर करके हमारे खून को साफ और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। और इतना ही नहीं हमारे शरीर में किए जाने वाले कई तरह के कार्य पूरी तरीके से हमारे लिवर पर ही निर्भर होते है।
चोट लगने पर शरीर के जख्मों को भरना, शरीर के हार्मोन पर कंट्रोल बनाए रखना, भोजन में मौजूद पोषक तत्व को रोककर हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना, शरीर का वजन बढ़ाना या घटना, मसल्स (मांसपेशियों) का निर्माण करना, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल का बैलेंस बनाए रखना, दवाई और जहरीले पदार्थ और खराब पदार्थ के बुरे असर से हमारे शरीर को बचाकर रखना आदि, लीवर से जुड़ी होती है इसीलिए लीवर को हमारे शरीर का एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। खान-पान में लापरवाही बरतना, तेल और मैदे से बनी चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, कोल्ड-ड्रिंक, सोड़ा, बीयर और वाईन जैसे पदार्थ का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, हमारे लिवर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि हमारे शरीर का 60% काम हमारे लिवर पर निर्भर होता है । इसलिए इसमें आई छोटी से छोटी खराबी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है।
लीवर में आई खराबी का संकेत कई बार इतने ज्यादा साधारण होते हैं, कि लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। या फिर समस्या ही नहीं समझ पाते इनके पीछे भी लीवर का ही खराबी एक वजह बन सकती है। जब भी हमारे शरीर के अंदर छोटी से भी छोटी गड़बड़ी आती है तो हमारा शरीर उसके बारे में हमें अलग अलग तरीके से बताने की कोशिश करती है ऐसे में कई तरह के लक्षण होते हैं जिससे हम आसानी से पता लगा सकते हैं। कि हमारा लीवर ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं। कुछ ऐसे लक्षण है।
1-खाना ठीक से ना पचना।
बार-बार गैस बनना ,जी मचलाना, और कभी-कभी उल्टी की तरह लगना, यह सब लीवर खराब होने के शुरुआती लक्षण होते हैं। जब हमारे लिए शरीर में विषैले पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है तो ,जरा सा बाहर का खाना खाने पर भी हमारे लिवर का हालात बिगड़ जाता है। जिसके चलते खाना ठीक तरीके से नहीं पचता और कब्ज होने लगती है। अगर आपके साथ रोजाना ऐसा हो रहा है कि आपका खाना ठीक से नहीं पहुंच रहा है कब्ज , गैस, अपच जैसी समस्या बनी रहती है तो हो सकता है इसका संबंध आपके लिवर से हो ।ऐसी स्थिति में डॉक्टर से एक बार जरूर आपको बात करनी चाहिए।
2-वजन बढ़ाना या घटाना।
अगर आप बहुत खा रहे हो अच्छे तरीके से वर्कआउट कर रहे हो लेकिन फिर भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है ।कहीं ना कहीं आपका लीवर कमजोर हो गया है। क्योंकि जब आपका लीवर कमजोर हो चुका होता है तो आप जो भी खाते हैं उसके जो पोषक तत्व होते हैं वह लीवर का दीवार शोक कर लेता है। जिससे आपके शरीर को वह पोषक तत्व नहीं मिल पाता । और जिससे है मसल्स बनने का जो प्रोसेस होता है वह ज्यादा धीमा हो जाता है । और आपका शरीर कमजोर हो जाता है। जिससे आपके शरीर में ताकत जरा भी नहीं लगता । लीवर खराब होने का एक संकेत यह भी होता है।
3-मुंह से बदबू आना।
ऐसी बहुत सारी खाई जाने वाली चीजें और गलत आदतें होती हैं। जिसके वजह से हमारे मुंह से बदबू आने लगती है । लेकिन कई बार मुंह से आने वाले बदबू का कारण लीवर भी होता है। हमारा शरीर एक इंटरकनेक्टेड सिस्टम की तरह काम करता है। जहां हमारे शरीर के अंदरूनी अंग एक दूसरे से जुड़े होते हैं। लीवर खराब होने पर पेट खराब होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। और पेट खराब होने पर हमारी सांसों में बदबू आने लगती है। यह लीवर खराब होने का सबसे शुरुआती लक्षण माना जाता है । अगर आप बहुत अच्छे तरीके से ब्रश करते हो, अपने मुंह को साफ करते हो, लेकिन फिर भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो आप एक बार अपने लीवर का चेकअप जरूर कराएं।
4-भूख बहुत कम लगना।
जब हमारे लीवर की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती हैं। तो हम लोग जो भी भोजन करते हैं । उसे बहुत धीमी गति से पचाती हैं । और जिसके चलते हमारा पेट हर वक्त भरा-2 सा लगता है। और हमें भूख बहुत कम लगती है। इसके अलावा जब आप भोजन करने बैठते हो तो बहुत कम भोजन करने पर आपका पेट भर जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले ही जो आपने भोजन किया है उसका पाचन अभी नहीं हुआ है । और जिसके चलते आपका पेट बहुत जल्दी भर जाता है। तो अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप का पाचन तंत्र बहुत ज्यादा धीमा हो चुका है। या फिर आपका लीवर धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। और उसे आपकी मदद की जरूरत है । पहले के समय में लीवर खराब होने की समस्या बहुत कम थी। लेकिन आज के समय में यह समस्या बहुत ज्यादा देखी जा रही है । क्योंकि आज हम लोग तेल से बनी चीजें ,फास्ट फूड, और मैदे से बनी चीजों, का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वही चीजें हैं जो हमारे हाथों में चिपकी है। जो धीरे-धीरे करके हमारे लीवर को डैमेज करते हैं।
5-लीवर के आस पास एरिया में दर्द होना।
अगर आपकी लीवर के आस पास वाली एरिया में कभी कभार दर्द होता है। तो यह निशानी है कि आपके लीवर का सेहत ठीक नहीं है । क्योंकि जब आपका लीवर डैमेज होता है तो उसके जो भी टॉक्सिंस पदार्थ होते हैं उसके आस पास के मसल्स को भी डैमेज कर देती है और जिसकी वजह से आपके लीवर में कभी-कभी दर्द होता है।
6-एलर्जी।
ज्यादातर स्किन में होने वाली एलर्जी इंफेक्शन और बैक्टीरिया के वजह से होती है। लेकिन बार-बार त्वचा पर होने वाले लाल निशान ,दाद, खाज ,खुजली के पीछे भी आपका लीवर जिम्मेदार हो सकता है। क्योंकि जब हमारे लिवर में विषैले पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है तो उसका असर हमारी त्वचा पर होने लगता है। और शरीर के अलग-अलग हिस्से में त्वचा संबंधी विकार नजर आने लगते हैं इसमें थोड़ी-थोड़ी जलन होती है। ज्यादातर ऐसे इंफेक्शन आपके हाथ और गर्दन के पास होती है।
7-आंख, त्वचा ,और टॉयलेट के कलर में बदलाव आना।
वैसे तो जब हमारी आंख और त्वचा का रंग पीला होने लगता है तो इसे पीलिया यानी कि (जॉन्डिस ) का निशानी माना जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी भी होगी कि पीलिया खुद लीवर खराब होने की निशानी होती है। कमजोर लिवर शरीर में बिलरुबिन की मात्रा बढ़ा देती है। बिलरुबिन हमारे शरीर में पाए जाने वाला पीला पदार्थ होता है। खराब लीवर के चलते हमारे शरीर में बिलरोबिन की मात्रा बढ़ती है। और यह मारे आंख और त्वचा को पीला करने लगती है। बढ़े हुए बिलरुबिन की मात्रा को हमारा शरीर कम करने के लिए टॉयलेट हमारे शरीर के रोम छिद्रों से बाहर निकालते हैं जिसकी वजह से टॉयलेट का रंग पीला पड़ने लगता है।
8-थकान।
जब हमारा लीवर खराब होना शुरू होता है तो शुरुआती दिनों में हमें ज्यादा थकान और आलस आना शुरू हो जाता है। वैसे आज के इस भाग दौड़ भरी दुनिया में थकान का होना आम बात है लेकिन जब यही आपके साथ रोज-रोज होने लगे और शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी भी महसूस होने लगे तो इसका संबंध हमारे लीवर से भी हो सकता है । लीवर में टाक्सिन की मात्रा बढ़ने के कारण उसके कार्य करने की क्षमता बहुत ज्यादा धीमी हो जाती है। जिसकी वजह से हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में हमारा शरीर जल्दी थकने लगता है ।
यह प्रॉब्लम आप 2 महीने से ज्यादा फेस करते हो तो ,आपको अपनी लीवर का चेकअप एक बार जरूर करा लेनी चाहिए । यही कुछ सिस्टम है जिसके द्वारा आप पता लगा सकते हैं कि आपका लीवर खराब हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ