Recent Post

6/recent/ticker-posts

शिव भजन - देना हो तो दीजिए जनम जनम साथ

best shiv bhajan


🙏🏻 शिव भजन 🙏🏻 

देना हो तो दीजिए जनम जनम साथ।
 मेरे सर पर रख दो भोले अपने यह दोनों हाथ।।

देने वाले शिवदानी धन दौलत क्या मांगे।
महादेव से मांगे तो फिर नाम और इज्जत क्या मांगे।।
मेरे जीवन में तू कर दे अमृत की बरसात।
मेरे सर पर रख दो भोले अपने दोनों हाथ।।

भोले तेरे चरणों की धूल धन दौलत से महंगी है। 
एक नजर कृपा की बाबा नाम इज्जत से महंगी है।
मेरे दिल की यही तमन्ना , करूं सेवा तेरी दिन-रात।
देना है तो दीजिए जन्म जन्म साथ।

झुलस रहे हैं गम की धूप में।
प्यार की छाया कर दे तू, 
बिन मांझी के नाव चले ना अब पतवार पकड़ ले तूं।
मेरा रास्ता रोशन कर दे छाई अंधियारी रात।।
देना है तो.....

मेरे सिर पर रख दो भोले बाबा.....
सुना है हमने शरणागत को अपने गले लगाते हो।
ऐसा हमने क्या मांगा देने में घबराते हो।।
चाहे जैसे रखो त्रिपुरारी,
बस होती रहे मुलाकात।।
देना हो तो.....

मेरे सिर पर रख दो भोले बाबा......
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ