Recent Post

6/recent/ticker-posts

Ganesh Bhajan Lyrics | उत्सव तेरा लंबोदर भूल न जाना

Ganesh Bhajan Lyrics

🙏🏻Ganesh Bhajan Lyrics | गणेश भजन🙏🏻


रिद्धि सिद्धि को संग ले तू, घर मेरे आना।
उत्सव तेरा लंबोदर भूल न जाना।। 
विघ्न विनाशक देव है तू देवा। हाथ जोड़ विनती करूं, करूं तेरी सेवा।।
रिद्धि सिद्धि को संग ले तू......
उत्सव तेरा लंबोदर......

आ जाना अब तो तू, क्यों देर लगाता है।
है देवों में तू देवा, पहले पूजा जाता है।। 
बल बुद्धि का दाता, तू विपदा मिटाता है ।।
देवों में तू देवा…

चंदन की चौकी पर तुमको बैठाऊ। 
गले हार वैजयंती तुमको पहनाऊं। 
लडड्वन का भोग मैं तुझको लगाऊ। 
तेरी गुणगान देवा मैं तो गांऊ। 
भक्त तेरा यह तुझको भेंट चढ़ाता है।।
देवों में तू देवा…

बल बुद्धि का दाता तू…
बड़े चाव से तेरो उत्सव बांचो।  
हे गौरी सुत तू देव है बड़े ही सांचो। 
बालक है यह धर्म तुम्हारा।
 करता है स्वागत तुम्हारा। 
दास तेरा चरणों में टेर लगाता।। 
देवों में तू देवा…
बल बुद्धि का दाता…

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ