Ganesh Bhajan | मेरे लाडले गणेश प्यारे-2
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे।
भोले बाबा जी के आंखों के तारे।
देवा सभा बीच आ जाना-आ जाना।
मेरे लाडले गणेश …
भोले बाबा जी के…
तेरी काया कंचन-कंचन,
किरणों का है जिसमें बसेरा।
तेरी मोहनी-मोहनी मूरत,
तेरे आंखों में खुशियों का डेरा।।
तेरी महिमा अपरंपार,
तुझे पूजे यह संसार,
प्रभु अमृत बरसाने आ जाना-आ जाना।।
मेरे लाडले गणेश …
भोले बाबा जी के…
देवा सभा बीच में आ जाना-आ जाना।
देवा भजन तुम्हारी गाऐ,
सबसे पहले हम तुमको मनाऐ,
धूप दीपों की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर में झांकी सजाएं,
मेरे बाबा गणराज दे दो भक्ति का तुम दान।
प्रभु नैया तुम पार लगा जाना-लगा जाना।
मेरे लाडले गणेश …
भोले बाबा जी के…
देवा सभा बीच में आ जाना आ जाना।
मेरे विघ्न विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा,
सारे जग में हैं आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा,
बाजे सुरऔर ताल तेरा गुण गाए संसार।
घुंघरू की खनक- खनका जाना आ जाना ।।
मेरे लाडले गणेश …
भोले बाबा जी के…
देवा सभा बीच…
👏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻👏🏻

0 टिप्पणियाँ