Recent Post

6/recent/ticker-posts

Short Hindi Story । उन्नति का उद्देश्य - Jaruribaten.com

Short Hindi Story

Moral stories in hindi । प्रेरणादायक कहानियां


एक लड़के ने एक बहुत धनी आदमी को देखकर धनवान बनने का निश्चय किया। कई दिन तक वह कमाई में लगा रहा, और कुछ पैसे भी कमा लिए इसी बीच उसकी भेंट एक विद्वान से हुई अब उसने विद्वान बनने का निश्चय किया। और दूसरे ही दिन से कमाई -धमाई छोड़कर पढ़ने में लग गया। अभी अक्षर अभ्यास से ही सीख पाया था कि उसकी भेंट एक संगीतज्ञ से हुई। उसे संगीत में अधिक आकर्षण दिखाई दिया। अतः उसने उसी दिन से पढ़ाई बंद कर दी और संगीत सीखने लगा। कुछ दिन बाद यह भी छोड़कर नेतागिरी करने लगा।

काफी उम्र बीत गई ना वह धनी हो सका, ना विद्वान, ना संगीत सीख पाया ,और ना नेता बन सका ,तब उससे बड़ा दुःख हुआ एक दिन उसकी एक महात्मा से भेंट हुई उसने अपने दुःख का कारण बताया ।महात्मा मुस्कुरा कर बोले! "बेटा दुनिया बड़ी चिकनी है, जहां जाओगे कोई ना कोई आकर्षण दिखाई देगा" एक निश्चय कर लो। और जीते जी उसी पर अमल करते रहो तो तुम्हारी उन्नति अवश्य होगी। बार-बार रुचि बदलने से कोई भी उन्नति ना कर पाओगे युवक समझ गया और अपना एक उद्देश्य निश्चित कर उसी का अभ्यास करने लगा। अंत में उसे सफलता मिल गई और वह हंसी-खुशी रहने लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ