Recent Post

6/recent/ticker-posts

Mental Health Symptoms | मानसिक स्वास्थ्य के कारण, उपचार

mental health

मानसिक स्वास्थ्य क्या हैं (What is Mental Health):-

किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बहुत ज़रूरी हैं। जब एक व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता, उसका अपनी भावनाओं और व्यवहार पर काबू नहीं रहता तो ऐसी हालत को मानसिक रोग कहते हैं मानसिक स्वास्थ्य का व्यक्ति की दिनचर्या पर काफी असर पड़ता हैं। जब व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ होता हैं तो उसका हर काम काफी अच्छे से होता हैं। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारी होने पर व्यक्ति दिनभर चिड़चिड़ा महसूस कर सकता हैं। किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य का सम्बन्ध उसकी भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्थिति से जुड़ा होता हैं। मानसिक स्वास्थ्य से व्यक्ति के सोचने, समझने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती हैं। इसका असर व्यक्ति के तनाव को संभालने और जीवन से जुड़े जरुरी विकल्प के चयन पर भी पड़ सकता हैं। मानसिक स्वास्थ्य जीवन के प्रत्येक चरण अर्थात बचपन, किशोरावस्था, वयस्कता और बुढ़ापे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। मानसिक अस्वस्थता के कारण ही व्यक्ति को बेरोज़गार, बिखरे हुए परिवार, गरीबी, नशीले पदार्थो का सेवन और सम्बंधित अपराध का सहभागी बनना पड़ता हैं।  

बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण (Symptom of Mental Health)

  1. यदि किसी को मानसिक स्वास्थ्य से जुडी होती हैं तो उनमे इसके लक्षण पहले ही दिखाई देना शुरू शुरू हो जाते हैं। 
  2. खाने या सोने की आदतों में बदलाव। 
  3. पसंदीदा लोगो और गतिविधियो से दूरी बनाना। 
  4. ऊर्जाहीन या लो एनर्जी का एहसास होना। 
  5. सुन्न महसूस करना जैसे की कुछ भी मायने नहीं रखता हैं। 
  6. अजीब सा दर्द महसूस होना। 
  7. असहाय या निराश महसूस करना। 
  8. धूम्रपान ,शराब पीना और ड्रग्स का अधिक उपयोग करना। 
  9. कन्फ्यूज्ड होना , चीज़ो को भूलना और गुस्सा आना। 
  10. मूड स्विंग्स के कारण रिश्तो में दरार पड़ना। 
  11. परेशान , चिंतित या डरा हुआ महसूस करना। 
  12. दिमाग से बार बार उन यादो का आना जिन्हे भूलना चाह  रहे हैं। 
  13. खुद को या दुसरो को नुकसान पहुंचाने की सोच। 
  14. दैनिक कार्यो को ठीक से न करना।

मानसिक रोगो के कारण (Causes of Mental Illness):

ऐसा माना जाता हैं कि मानसिक बीमारी कुछ अनुवांशिक और पर्यावर्णीय कारको के बीच परस्पर क्रिया के कारण होती हैं। इसके अलावा नशीली दवाओं और शराब के दुरूपयोग के अलावा , हॉर्मोनल परिवर्तन , प्रारंभिक जीवन वातावरण और दर्दनाक घटनाएं भी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती हैं। 

सामान्य मानसिक स्वास्थ्य विकार (Common Mental Health Disorder):

मानसिक विकार किसी भी व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करता हैं। जैसे:
  • डिप्रेशन 
  • चिंता और आतंक विकार 
  • अटेंशन डेफेसिट /ह्यपेरेक्टिविटी डिसऑर्डर 
  • जुनूनी बाध्यकारी विकार।
  • चाइल्डहुड डिसऑर्डर। 
  • एंग्जायटी डिसऑर्डर। 
  • मूड डिसऑर्डर। 
  • पर्सनालिटी डिसऑर्डर।

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपाय (To Improve Mental Health):

आजकल भागदौड़ वाली जीवनशैली में स्ट्रेस होना आम बात हैं। ऐसे में खुद को मेंटली फिट रखना भी एक चैलेंज हैं। हम अपने स्वस्थ दिमाग के चलते ही जीवन में होने वाली समस्याओ का सामना कर सकते हैं। 

शरीर का ध्यान रखे :-

ऐसा माना जाता हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ्य दिमाग का निवास होता हैं। 
स्वस्थ शरीर के लिए अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम करे और पूरी नींद ले।

सकारात्मक लोगो के साथ समय बिताये :

ऐसे लोगो के साथ अधिक समय बिताये जो सकारात्मक सोच के हो। जो लोग सामाजिक रूप से सक्रिय होते हैं वो लोग अधिक स्वस्थ रहते हैं। 

तनाव को दूर रखे :

आज के समय में हर किसी ज़िन्दगी में तनाव हैं। जिसके चलते हम शारीरिक और मानसिक रूप से  बीमार हो जाते हैं। ऐसे में हमे तनाव को दूर करना चाहिए। इसके लिए हमे नियमित रूप से व्यायाम करना, खेलना, टहलना आदि को अपने दिनचर्या में शामिल करे।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day):-

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता हैं ताकि दुनियाभर में तेज़ी से उभरते हुए  मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में लोगो के बीच जागरूकता फैलाई जा सके। 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेन्टल हेल्थ द्वारा शुरू किये गए एक वैश्विक वकालत और जागरूकता कार्यकर्म का रिजल्ट हैं। इस दिन को मनाये जाने का मकसद लोगो को मानसिक सेहत के प्रति जागरूक करना हैं।

साधारण प्रश्न (FAQs on mental health)-

Q 1-  मानसिक बिमारी क्यों बढ़ रही हैं ?

ANS- इन खतनाक प्रवृत्तियों के कई कारण हैं ,जैसे : माता -पिता का बढ़ता दबाव। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन सिंड्रोम ) को अपनाने में वृद्धि हुयी प्रदर्शन दबाव (शिक्षा, करियर , वित्तीय आदि )                 

Q 2- ज़्यादा सोचने से कौन सी बीमारी होती हैं ?

ANS- बहुत ज़्यादा किसी के बारे में सोचने से मन की पॉजिटिव एनर्जी ख़तम हो जाती हैं। उसकी जगह नेगेटिव एनर्जी लेती हैं। यह धीरे -धीरे मानसिक रूप से व्यक्ति को बीमार कर देता हैं। इस कारण व डिप्रेशन का शिकार हो जाता हैं। 

Q 3- तनाव के लक्षण क्या हैं ?

ANS-  नींद न आना। ब्लड प्रेशर हाई होना (उच्च रक्तचाप)।थका हुआ महसूस करना। खाना ठीक से न खाना।

Q 4-  ज़्यादा टेंशन लेने से कौन सी बिमारी होती हैं ?

ANS- स्ट्रेस न सिर्फ आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता हैं ,बल्कि कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ देता हैं जिससे दिल पर  सीधा बुरा असर पड़ता हैं और दिल की बिमारी विकसित हो सकती हैं दिल की तरह टेंशन दिमाग को नुक्सान पंहुचा सकती  हैं जिसे स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता हैं।        

Q 5-  तनाव के लिए कौन सा हॉर्मोन ज़िम्मेदार हैं ?

ANS- तनाव के लिए कोर्टिसोल हॉर्मोन को मुख्य कारक माना जाता हैं तनाव प्रतक्रिया के सम्बन्ध के कारण कोर्टिसोल को स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहा जाता हैं।                 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ