Recent Post

6/recent/ticker-posts

🙏🏻 बच्चों की स्कूल प्रार्थना 🙏🏻🌞

school prayer


🙏🏻 स्कूल-प्रार्थना🙏🏻

(1)

वह शक्ति हमें दो दयानिधे 
कर्तव्य मार्ग पर डट जाये 
पर सेवा, पर उपकार से हम
जग-जीवन सफल बना जाये 

हम दीन-दुखी, निबलो-विकलों के
सेवक बन संताप हरे
जो है अटके, भूले-भटके 
उनको तारे , खुद तर जाये 

छल दंभ द्वेष पाखंड-झूठ 
अन्याय से निशदिन दूर रहे 
जीवन हो शुद्ध-सरल अपना 
शुचि प्रेम सुधा रस बरसाएं 

निज आन मान मर्यादा का 
प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे 
जिस देश राष्ट्र में जन्म लिया 
बलिदान उसी पर हो जाएँ 

वह शक्ति हमें दो दयानिधे
कर्तव्य मार्ग पर डट जाये 
पर सेवा, पर उपकार से हम
जग-जीवन सफल बना जाये 

(2)

दया कर दान विद्या का, हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना
हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ 
अँधेरे दिल में आकर के, परम ज्योति जगा देना
बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर
हमें आपस में मिल जुल कर, प्रभु रहना सिखा देना
हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा
सदा ईमान हो सेवा, व सेवक पर बना देना 
वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना
वतन पर जाँ फिदा करना, प्रभु हमको सिखा देना 
दया कर दान विद्या का, हमें परमात्मा देना
दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना

(3)

हे ईश्वर ! है तुम्हे प्रणाम,
विद्या का दे दो वरदान।
गुरुओं का सम्मान करें,

ध्यान लगा कर सदा पढ़ें।
सच्चाई के मार्ग चलें,
मेंहनत से हम नहीं डरें।
पढ़ें-लिखे और बनें महान,

हे ईश्वर ! है तुम्हे प्रणाम।
सच्चाई के मार्ग पर चलें,
मेंहनत से हम नहीं डरें।
पढ़ें-लिखे और बनें महान,
हे ईश्वर ! है तुम्हे प्रणाम।

(4)

ईश हमें दो यह वरदान 
पढ़े-लिखे हम बने महान 

ऊँच-नीच का भेद मिटाएँ 
हम धरती को स्वर्ग बनाएं

दीन-दुखी को हम अपनाएं 
दुनियां में हम नाम कमायें 

करें सदा हम ऐसे काम 
भारत का हो ऊँचा नाम 

(5)

तुम्हीं हो माता, पिता तुम्हीं हो 
तुम्हीं हो बन्धु, सखा तुम्हीं हो 

तुम्हीं हो साथी, तुम्हीं सहारे
कोई ना अपना सिवा तुम्हारे
तुम्हीं हो नैया, तुम्हीं खेवईया 
तुम्हीं हो बन्धु, सखा तुम्हीं हो 

जो खिल सके ना वो फूल हम है
तुम्हारे चरणों की धूल हम है
दया की दृष्टि सदा ही रखना
तुम्हीं हो बन्धु, सखा तुम्हीं हो 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ