Google Web Stories Guidelines in Hindi | गूगल वेब स्टोरीज की गाइडलाइन हिंदी में
नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप, आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे "गूगल वेब स्टोरी की गाइड लाइन क्या है" (Google Web Stories ki Guidelines kya hai) और कैसे हम Google Web Stories Guidelines को फॉलो करके अपने पोस्ट को Google Discover में ला सकते है और Google Web Stories का यूज करके कैसे हम अपनी वेबसाइट में अनलिमिटेड ट्रैफिक ला सकते है और अपने साईट को Grow कर सकते है बहुत सारे लोग आज गूगल के इस फीचर का उपयोग करके अच्छा पैसा कमा रहे है और बहुत सारे लोग ऐसे भी है जो वेब स्टोरी बनाते तो है लेकिन उसकी गाइड लाइन को फॉलो नही करते है जिससे उन्हें फायदा नही होता है
तो आईये, हम Google Web Stories Guidelines (Google Web Stories Guidelines policy) के बारे में जानते है दोस्तों, आप वेब स्टोरी बनाने से पहले नीचे दिये गये बिंदुओ को ध्यान से पढ़े और फिर आप Google Web Stories पे काम करना शुरू करे आपको काफी ज्यादा लाभ मिलेगा
Google Web Stories Guidelines | गूगल वेब स्टोरीज की क्या गाइडलाइन है?
जब हम गूगल वेब स्टोरीज पब्लिश करते है तो हमें कंटेंट से सम्बंधित 6 मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिये तभी हम अपने पोस्ट को Google Discover में ला सकते है ये मुख्य गाइडलाइन क्या है आईये जानते है
1- Copyright Contents | कॉपीराइट कंटेंट्स-
जब भी आप गूगल वेब स्टोरीज बनाये तो ये ध्यान रखे कि आपका कॉपीराइट कंटेंट (जैसे-टेक्स्ट, इमेज, विडियो क्लिप, आदि) नही होना चाहिये किसी भी सोशल मीडिया का जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यूट्यूब आदि यदि आपको इमेज, विडियो क्लिप आदि चाहिये तो बहुत सारे ऐसे साइट्स है जहाँ से आप कॉपीराइट फ्री कंटेंट्स ले सकते है जैसे-
- Pixabay
- Pixels
- Unsplash
- Flickr
- Reshot
- Wikimedia
- StockSnap
2- Heavy-Text Web Stories | ज्यादा टेक्स्ट वाली वेब स्टोरीज-
गूगल वेब स्टोरीज में ज्यादा टेक्स्ट कंटेंट नहीं लिखना चाहिये और ये भी ध्यान रहे कि यह टेक्स्ट इमेज के नीचे हो पूरे इमेज को कवर न करे अधिकतम 180 अक्षर से ज्यादा बिलकुल भी नही होना चाहिये ऐसे ही यदि आप वेब स्टोरीज में वीडियोज का उपयोग कर रहे है तो वो भी 60 सेकंड से कम होना चाहिये
मेरे हिसाब से यदि विडियो का उपयोग कर रहे है तो यह 15 सेकंड का होना चाहिये
3- Low-Quality Assets | निम्न-गुणवत्ता सामग्री-
गूगल वेब स्टोरीज में बहुत अच्छी क्वालिटी की इमेज और वीडियो क्लिप का ही उपयोग करना चाहिये यदि आप इसका ध्यान नही रखेंगे तो आपकी वेब स्टोरीज गूगल discover में नही आयेगी
4- Lack of Narrative | कथा का अभाव-
आप जो भी वेब स्टोरीज बना रहे है वह step by step होना चाहिये और पढ़ने में समझ में आना चाहिये कि आप बताना या दिखाना क्या चाहते है यदि आप सही narrate नही करेंगे तो आपकी वेब स्टोरीज गूगल discover में नही आयेगी और साथ ही साथ यह Incomplete stories (अधूरी कहानी) भी नही होनी चाहिये, जो भी टिप्स और ट्रिक्स आप बताना चाहते है वो आप पूरा step by step बताये
5- Overly Commercial | ज्यादा व्यावसायिक-
आपके वेब स्टोरीज का कोई मतलब होना चाहिये और देखने वाले को कुछ आउटपुट मिलना चाहिये यदि आप सिर्फ पैसा कमाने के लिये बना रहे है तो गूगल इसे discover में नही भेजेगा और हाँ, आप इसमें अपने साईट का लिंक जोड़ सकते है
6- Web Stories is in Portrait Mode | वेब स्टोरीज पोर्ट्रेट मोड में ही बनाना चाहिये
संक्षेप में वेब स्टोरीज के लिये इन बातों का ध्यान दे-
- ज्यादा टेक्स्ट का उपयोग न करे
- इंगेजमेंट अच्छा हो इसके लिये अच्छी क्वालिटी की इमेज, विडियो और ऑडियो, आदि का उपयोग करे
- वेब स्टोरीज का शीर्षक छोटा और धमाकेदार होना चाहिये
- इमेज में Alt text का यूज़ अवश्य करे
- वेब स्टोरीज पोर्ट्रेट मोड में ही बनाये नो कॉपीराइट कंटेंट के साथ
तो दोस्तों, सबसे मुख्य बात है कि पहले आप शुरुवात करे, यकीनन आपसे कुछ गलतियां होगी और जैसा रिजल्ट आप चाहते है वैसा नही मिलेगा लेकिन धीरे-2 जब आप सीखते और करते जायेंगे तो एक दिन यकीनन आप एक अच्छा वेब स्टोरी राइटर बन जायेंगे. प्रैक्टिस मेक मेन परफेक्ट. आल द बेस्ट 👍
पोस्ट को शेयर अवश्य करे…धन्यवाद
Related Post:-
गूगल वेब स्टोरीज की गाइड लाइन पालिसी क्या है
गूगल वेब स्टोरीज को Discover में कैसे लाये
गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाये
गूगल वेब स्टोरीज पर AdSense ads कैसे लगायें
0 टिप्पणियाँ