Recent Post

6/recent/ticker-posts

21 साल के बच्चे को गूगल ने ऑफर की 1.2 करोड़ की नौकरी

खेल खेल में नौकरी लेना तो कोई इनसे सीखे वह भी विश्व की टॉप कंपनी गूगल में, एक बच्चा जो ऑनलाइन प्रोग्रामिंग साइट पर प्रतियोगी परीक्षा इंटरटेनमेंट के लिए देता था और सबमिट करता था उसको यह बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि कि कोई इस रिजल्ट को मॉनिटर भी करता है

टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्ला का चयन ऑनलाइन प्रोग्रामिंग साइट के रिजल्ट के अनुसार किया गया है जहां पर अब्दुल्ला खान फन के लिए प्रतिभाग करते थे गूगल की तरफ से उन्हें बेसिक सैलेरी 54.5 लाख प्रतिवर्ष का ऑफर हुआ है इसका 15 फ़ीसदी बोनस के साथ 4 सालों में 58.9 लाख की कीमत का स्टॉक ऑप्शन भी शामिल है और यह ऑफर उन्हें गूगल के लंदन ऑफिस की तरफ से दिया गया है

अब्दुल्ला खान बी ई कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर के छात्र हैं उनकी 12वीं तक की स्कूलिंग सऊदी अरब में हुई है और फिर वह मुंबई आ गए उन्होंने आईआईटी के लिए भी एग्जाम दिया था लेकिन उसमें वह असफल हो गए थे और फिर उन्होंने मीरा रोड स्थित एलआर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह वो ज्वाइन भी कर लेंगे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ