Recent Post

6/recent/ticker-posts

Share Market in hindi : शेयर मार्केट में पैसे कैसे लगाए ?


हैलो फ्रेंड्स, नमस्कार आज के इस पोस्ट में हम बताएंगे कि Share Market Kya Hota Hai और Share Market Me Invest Kaise Kare , पैसे का re-investment करना बहुत जरूरी है, आज के समय में लोग पैसा कमा तो लेते हैं पर उसे सही जगह Invest नही कर पाते हैं आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िएगा, मुझे विश्वास है कि आप Share Market से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर लेंगे ।

दोस्तों अक्सर हम सभी सुनते है या टीवी या इन्टरनेट पर देखते हैं कि Share Market में Invest करो और दोगुना Profit पाओ लेकिन उसके लिए आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए तब आपको Share Market में Invest करना है । और आपको बताते चलें कि यहां जितनी तेजी से पैसा आता है, उतनी ही तेजी से चला भी जाता है Share Market में कुछ भी हो सकता है 

इस पोस्ट में हम जिस टॉपिक्स के बारे में जानेंगे वो है - 

1. Share Market क्या है ?
2. Share Market कैसे काम करता हैं ? 
3. Demat Account क्या होता है ? 
4. Demat Account कैसे खोले ? 
5. Trading Account क्या है ?
6. Demat Account और Trading Account के लिए Important Documents
7. Share Market में भाव कैसे Change होता है ?
8. Sensex और Nifty क्या है ?
9. Types Of Securities

Share Market क्या है ?

Share Market में कंपनिया अपने Shares उपभोक्ताओं को बेचती है और उपभोक्ताओं का Profit कंपनी के प्रॉफिट पर निर्भर करता है ।

Stock Market में Mutual Funds , Debentures, इसके अलावा और भी बहुत सी Securities को खरीदा और बेचा जाता है , इन्हें हम Stock Exchange के द्वारा ही खरीद व बेच सकते हैं । यहां दो मुख्य Stock Exchange हैं :-

BSE : Bombay Stock Exchange 

NSE : National Stock Exchange

Share Market कैसे काम करता हैं ? 

अगर आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना है तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि कम्पनी Share Market में क्यों आती हैं क्योंकि हमें फायदा या नुकसान कंपनी के द्वारा ही होता है। 

कोई भी कंपनी शेयर मार्केट में इसलिए प्रवेश करती है ताकि उसकी पैसे की आवश्यकता पूरी हो सके । कंपनी Share Market में इसीलिए अपने शेयर लाती है व बेचती है इसका उसे पैसा मिलता है जिसका वह अपने व्यापार में उपयोग करती है ।

Share Market में Invest करने से पहले आपको इसे समझना बहुत जरूरी है कंपनिया अपने Shares Stock Exchange में लिस्टिंग करवाकर IPO (Initial Public Offering) लाती है और जो Shares होते हैं।

फिर उन्हें वह स्वयं के अनुसार मूल्य निर्धारित करती हैं , IPO का Process पूरा हो जाने के बाद Shares मार्केट में आ जाते हैं और इन shares को Brokers व Stock Exchange के द्वारा निवेशकों के माध्यम से खरीदा और बेचा जाता हैं ।

Demat Account क्या होता है ? 

Demat Account वह एकाउंट होता है जिसमे हम अपने पैसे को रख सकते हैं ठीक उसी प्रकार जैसे हम अपने बैंकों में पैसों को सुरक्षित रखते हैं ।

Demat Account Share Market में पैसे लगाने के लिए यूज होता है हमारे Saving Account में जितने जमा पैसे होते हैं उन्हें इनमें लगाने होते हैं यहां से आप Share Market में पैसे लगा सकते हैं और जो भी Profit होगा वो हमारे Account में आ जायेगा ।

Demat Account का एक फायदा यह भी है इसमें जो पैसे हम Invest करते हैं उससे Related सभी Securities (Mutual Fund , Government Securities , Shares) इन सभी को Electronic Form में एक साथ रख सकते हैं ।

Demat Account कैसे खोले ? 

Demat Account खोलने के लिए सबसे पहले हमें अपने Bank Account की KYC करने की जरूरत होगी , यह Account हमारे सारे Funds और Shares को Manage करता है और जो Fund आदि हम Buy करते हैं उससे Related सारी जानकारी देता है हम Demat Account ठीक उसी प्रकार से Open कर सकते हैं जैसे हम Bank में सामान्य खाता खुलवाते हैं ।

Trading Account क्या है ?

Trading Account का Use करके हम हमारे Shares या Business को खरीद और बेच सकते हैं। आप इसे ब्रोकर के पास भी खुलवा सकते हैं वो आपके एकाउंट को Manage कर सकता है , Online होने के कारण आप इसे कभी भी देख सकते और शेयर्स खरीद व बेच सकते हैं ।

Demat Account और Trading Account के लिए important Documents :-

इन खातों को खोलने के लिए हमारे पास मुख्य रूप से जो Documents होने चाहिए वह है-

  • एड्रेस प्रूफ
  • पैन-कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैंसिल चेक
  • इनकम प्रूफ

आपको इन सभी डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी देनी होती है और साथ ही साथ Verification के लिए Original डाक्यूमेंट्स भी मांग सकते हैं Verification होने के बाद आपका Trading Account बन जायेगा और आप Share Market में Trading कर सकते हैं  

Share Market में भाव कैसे change होता है ?

दोस्तों अब आपको Share Market की गणित समझ आने लगी होगी अभी ऊपर हमने आपको IPO (Initial Public Offering) के बारे में बताया था, IPO जब पूरा हो जाता है। तो Shares का दाम Market में उसकी Demand और Supply के अनुसार Change होता रहता है । अगर Shares खरीदने वालों की गिनती बेचने वालों से ज्यादा है, तो Shares के दाम बढ़ेंगे और अगर बेचने वालों की गिनती खरीदने वालों से ज्यादा हुई तो Shares के दाम घट जाएंगे।

Sensex और Nifty क्या है ?

Sensex :- Sensex शब्द की बात करें तो यह Sensitive और Index शब्द से बना है यह Bombay Stock Exchange का पॉइंट है , इसका निर्धारण BSE में जो Company Registered होती हैं। उनके Market के कंपनियों के कुल मूल्य के आधार पर किया जाता है इसके भाव (Price) रोज बदलते रहते हैं यह भारत में सबसे पुराने Share Market में से एक है।

आसान शब्दों मे कह सकते हैं कि अगर Sensex बढ़ता है तो BSE में Registered Company अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अगर गिरता है तो Performance खराब कर रही हैं ।

Nifty :- Nifty शब्द की बात करें तो यह National और Fifty शब्द से बना है यह National Stock Exchange का Point है , इसका निर्धारण NSE में जो कंपनी Registered होती है उनके Market में कंपनियों के कुल मूल्य के आधार पर किया जाता है।

आपको बताते चले इसमें भी अगर Nifty बढ़ता है तो NSE में रजिस्टर्ड कम्पनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यदि NSE में Registered कंपनी ने खराब परफॉरमेंस दी तो इसका मतलब Nifty गिरा होगा ।

Types Of Securities :-

दोस्तों अब बात करते हैं Stock Market या Share Market के कुछ Securities की क्योंकि हममें से बहुत से लोगो को यह लगता है की स्टॉक Market में केवल Shares को ही Trade कर सकते हैं पर ऐसा होता नही है, Shares के जैसे ही कुछ Securities भी होती है जिनका हम Trading में यूज कर सकते हैं और Stock Market में Trade कर सकते हैं ।

1) Mutual Funds :- Mutual Fund की बात करें तो यह हमें Share Market में ही Invest करने का अवसर नही देता अपितु और भी जगह Invest करने का अवसर देता है यदि हम Mutual Fund में Invest करते हैं। तो इसमें इन्वेस्ट किया गया पैसा Government और Private कंपनियों के Bond में Invest किया जाता है इसलिए Mutual Fund में Bank के जैसे Invest करने की आसानी होती है और सुविधा भी अच्छी मिल जाती है ।

2) Bond :- Bond एक प्रकार से Loan के जैसा होता है जब किसी Company को रुपयों की जरूरत होती है तो वो Loan ले सकते हैं या फिर वो पब्लिक के माध्यम से लोन ले सकते हैं।

SIP - SIP को Systematic Investment Plan कहते हैं , SIP Mutual Fund में Invest करने का एक ही उपाय है इसमें एक Fix राशि को इन्वेस्ट किया जाता है ,

जिन लोगों को Share Market का ज्यादा ज्ञान नही है और Market में इसके तौर तरीके से वाकिफ नहीं हैं उनके लिए SIP के माध्यम से Invest करना बहुत ही अच्छा तरीका हो सकता है।

इसमे एक निश्चित समय सीमा के अनुसार निश्चित राशि का निवेश किया जाता है इसके जरिए ही Mutual Fund , Gold Fund ETF , Share Market में इन्वेस्ट कर सकते हैं

तो फाइनली दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको इस ब्लॉग के माध्यम से Share Market Me Invest Kaise Kare के विषय में हेल्प मिली होगी आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उनकी भी मदद कर सकते है । अगर आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से अवश्य पूछें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ