Recent Post

6/recent/ticker-posts

Saraswati ji ki Aarti । सरस्वती जी की आरती

Saraswati ji ki Aarti

आरती सरस्वती जी की


जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ।।
मैया जय सरस्वती माता ।

चंद्रवदनि पद्मसिनी, द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

विद्या ज्ञान प्रदायनी, ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान तिमिर का, जग से नाश करो ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

मां सरस्वती जी की आरती, जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे ।। 
मैया जय सरस्वती माता ।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ