Hindi Kavita - चूहे राजा
***
चूहे राजा क्रिकेट टीम के
चुने गए कप्तान
अपनी बल्लेबाजी का था
उनकों बहुत गुमान
***
पैड बांध दस्ताना पहने
हेलमेट एक लगाये
टॉस जीत कर खुद ही पहले
बैटिंग करने आये
***
उधर दूसरी क्रिकेट टीम का
बन्दर था कप्तान
उसे क्रिकेट के दावं-पेंच की
थी पूरी पहचान
***
पहला ही ओवर बन्दर ने
बिल्ली से फिकवाया
चूहे को आउट करने का
नया ढंग अपनाया
***
चली गेंद लेकर जब बिल्ली
कांपे डर के मारे
क्रीज छोड़कर दूर हो गए
धीरे से बेचारे
***
चली गेंद स्टंप उड़ गए
मचा जोर से हल्ला
आउट होकर चूहे राजा
भागे लेकर बल्ला
***

0 टिप्पणियाँ