Hindi Kavita - करो समय से सारे काम
अ से अनार, आ से आम
करो समय से सारे काम ।
इ से इमली, ई से ईख
सदा सत्य की होती जीत ।
उ से उल्लू, ऊ से ऊंट
कभी न बोलो किसी से झूठ ।
ऋ से होते ऋषि महान
देते सबको सच्चा ज्ञान ।
ए से एड़ी, ऐ से ऐनक
सदा रहे चेहरे पे रौनक ।
ओ से ओखली, औ से औजार
समय नही करना बेकार ।
अं से अंगूर, अ: से खाली
चलो बजाएं मिलकर ताली

0 टिप्पणियाँ