Recent Post

6/recent/ticker-posts

Hindi Poem for Kids : एक सवाल


हिन्दी कविता - एक सवाल 

👦👧

आओं, पूछे एक सवाल ! 

मेरे सिर में कितने बाल ?

कितने आसमान में तारें ?

बतलाओ या कह दो हारे !

नदियाँ क्यों बहती दिन रात ?

चिड़िया क्या करती है बात ?

क्यों कुत्ता बिल्ली पर धाये ?

बिल्ली क्यों चूहे को खाये ?

फूल कहाँ से पाते रंग ?

रहते क्यों न जीव सब संग ?

बादल क्यों बरसाते पानी ?

बच्चे क्यों करते शैतानी ?

नानी की क्यों सिकुड़ी खाल ?

अजी, न ऐसा करो सवाल !

यह सब ईश्वर की माया है,

इसको कौन जान पाया है ! 

👦👧

~~ श्रीनाथ सिंह ~~


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ