एक किसान एक व्यापारी को डेली एक किलों मक्खन बेचता था अब एक दिन परखने के लिए व्यापारी ने मक्खन को तौल के देख लिया कि वो मक्खन 1 किलों है कि नही, और वो मक्खन 1 किलों नही निकला इस बात पे व्यापारी किसान को अदालत ले गया
अदालत में जज ने किसान से पूछा, तुम किस बाँट का इस्तेमाल करते हो तो किसान ने कहा माई-बाप मैं तो अनपढ़ हूँ मैं कोई बाँट का इस्तेमाल नही करता हूँ, लेकिन मेरे पास एक तराजू है तौलने के लिए
तो फिर जज ने कहा, तो तुम तौलते कैसे हो तो किसान ने जो जवाब दिया वो हम सभी को सुनना चाहिए, किसान ने कहा ये तो अब मुझसे मक्खन खरीद रहा है मैं तो कब से इससे एक किलों ब्रेड खरीद रहा हूँ
और उसी एक किलों ब्रेड को तराजू के एक पलड़े में डालकर मैं इसे मक्खन तौलकर दे देता हूँ अब आप समझ तो सकते है कि गलती किसकी है
दोस्तों, इस कहानी से हमे ये सीख मिलती है, कि जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे, इसीलिए " be careful about your Karma "

1 टिप्पणियाँ
जैसे को तैसा ..nice
जवाब देंहटाएं