Recent Post

6/recent/ticker-posts

Hindi Poem for Kids : हमसे सब कहते


Hindi Kavita - हमसे सब कहते 

👦👧

 नही सूर्य से कहता कोई 

धूप यहाँ पर मत फैलाओं 

कोई नही चाँद से कहता 

उठा चांदनी को ले जाओ 

👦👧

कोई नही हवा से कहता 

खबरदार जो अन्दर आई 

बादल से कब कहता कोई 

क्यों जलधार यहाँ बरसाई

👦👧

फिर क्यों हमसे भैया कहते 

यहाँ न आओं, भागो जाओ 

अम्मा कहती है घर भर में

खेल खिलौने मत फैलाओ

👦👧

 पापा कहते बाहर खेलो 

खबरदार जो अन्दर आये 

हम पर ही सबका बस चलता 

जो चाहे वो डांट बताये 

👦👧

~~ रचयिता ~~

निरंकार देव सेवक 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ