Hindi Poem for Kids - तितली
👇👇👇
दूर देश से आयी तितली
चंचल पंख हिलाती
फूल-फूल पर कली-कली पर
इतराती इठलाती !
👇👇👇
कितने सुन्दर है 'पर' इसके, जगमग रंग रंगीले
लाल हरे बैगनी बसंती, काले नीले पीले !
👇👇👇
बच्चों ने जब देखी इसकी
खुशियाँ खेल निराले
छोड़-छाड़ कर खेल-खिलौने
दौड़ पड़े मतवाले !
👇👇👇
भाग रहे है पीछे-पीछे, घबराये ललचाये
सब है आँख जमायें इसपर, सब है हाथ उठाये !
👇👇👇
अब पकड़ी तब पकड़ी तितली
कभी पास तक आती
और कभी 'पर' तेज हिलाकर
दूर बहुत उड़ जाती !
👇👇👇
~~ निरंकार देव सेवक ~~

0 टिप्पणियाँ