Recent Post

6/recent/ticker-posts

Hindi Kavita : बहुत बड़ा है यह संसार

बहुत बड़ा है यह संसार

Hindi Poem for Kids - बहुत बड़ा है यह संसार 

🐦🐦🐦

सबसे पहले मेरे घर का,

अंडे जैसा था आकार !

तब मैं यही समझती थी बस,

इतना-सा ही है संसार !!

🐦🐦🐦

फिर मेरा घर बना घोंसला,

सूखे तिनके से तैयार !

तब मैं यही समझती थी बस,

इतना-सा ही है संसार !!

🐦🐦🐦

फिर मैं निकल गई शाखाओं पर,

हरी-भारी थी जो सुकुमार !

तब मैं यही समझती थी बस,

इतना-सा ही है संसार !!

🐦🐦🐦

आखिर जब मैं आसमान में,

उड़ी दूर तक पंख पसार !

तभी समझ में मेरे आया !

बहुत बड़ा है संसार !!

🐦🐦🐦

शिक्षा- हमे अपनी सोच का दायरा बढ़ाते रहना चाहिए !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ