रोमांटिक शायरी हिन्दी में
💔💔💔
वो नहीं है मेरी मगर, उससे मोहब्बत है तो है
ये अगर रश्मों रिवाजों से बगावत है तो है
सच को मैंने सच कहा जब, कह दिया तो कह दिया
अब जमाने की नजर में ये हिमाकत है तो है
दोस्त बनकर दुश्मनों सा वो सताते है मुझे
फिर ही उस हरजाई पर मेरी फितरत है तो है
कब कहा मैंने की वो मिल जाये मुझकों
उसकी बाहों में दम निकले इतनी सी हसरत है तो है
वो साथ है परछाई बनकर इसीलिए जिन्दा हूँ मैं
मेरी सांसों को, उसकी जरुरत है तो है
💔💔💔
अपनी हालात तो अब कुछ इस तरह की लगती है
जिंदगी मेरी अब सजा सी लगती है
अब तो खुशियों के अरमान भी न रहे बाकी
खुशी आई तो किसी की बद्दुआ सी लगती है
रूठे हुए को मनाने का, अब शौक भी न रहा
किसी को मनाना भी, अब इक सजा सी लगती है
यह बात और है कि, हम मंजिल तक ना पहुँच सके
मगर हम सारे काँटों भरे राहों को चल बैठे है
गर्दिश में तकदीर हमे और कितना सताएगी
लुटाकर हम अपना नामों-निशान बैठे है
💔💔💔
हम इसीलिए उदास रहते है
तेरी परछाई के रूप में, तेरे आस-पास रहते है
जिस्मफरोश क्या जाने की जन्नत में, देवदास रहते है
पीकर हुस्न का समंदर भी हम, लिए वैसी ही प्यास रहते है
यू तो पूरी दुनिया है मेरे अन्दर, पर आप मुझमे खास रहते है
लोग आते है और चले जाते है मेरी जिंदगी में
पर आप मुझमे बारहों मास रहते है
💔💔💔
नजर न लगे तुम्हे जमाने की
चाहे भगवान कोशिश कर ले हमें आजमाने की
खुदा हर खुशी दे आप लोगों को
क्यूंकि हम जानते है आपको आदत है दिल लुभाने की
💔💔💔
दो लफ्ज हमें मिल गए तुमसे
कुछ पल में तुम्हे अपना बना गए
बड़ा मुश्किल है तुम्हारे बिना जीना
क्योंकि तुम सांसों में समां गए हमारी
कोई समझे तो वो जज्बात सुनाते हम
पर ये दुनिया थोड़ी मुश्किल है
बस शायद इसीलिए कतराते है हम
जिंदगी को हर पल खुशी से बिता दो
भले ही कितने भी गम हो, दिल से मुस्कुरा दो
कुछ इस तरह जियो अपनी जिंदगी को
हर लम्हे को इक याद नही बल्कि यादगार बना दो
💔💔💔

0 टिप्पणियाँ