Hindi Poem for Kids : कद्दू जी की बारात
😀😂😃😊😋
कद्दू जी की चली बारात
हुई बताशों की बरसात
बैगन की गाड़ी के ऊपर
बैठे कद्दू राजा,
शलजम और प्याज ने मिलकर
खूब बजाया बाजा
मेथी, पालक, भिंडी, तरोई
टिंडा, मूली, गाजर
बने बाराती नाच रहे थे
आलू, मटर, टमाटर
कद्दू जी हँसते-मुस्काते
लौकी दुल्हन लाये
कटहल और करेले जी ने
चाट-पकौड़े खाए
प्रातः पता चली यह बात
सपना देखा सारी रात
😀😂😃😊😋
~~ शांति अग्रवाल ~~
और कवितायेँ पढ़े 👉 हिन्दी कविता संग्रह
और कहानियां पढ़े 👉 हिंदी कहानी संग्रह

0 टिप्पणियाँ