Recent Post

6/recent/ticker-posts

Funny Romantic Shayari : मेरे प्यार को माउस बनाकर उंगलियों पे नचाते हो


फनी रोमांटिक शायरी 

💖💖💖💖💖

अभी अभी तो प्यार का पीसी किया है चालू 
अपने दिल के हार्डडिस्क पे और कितनी फाइल्स डालू 

अपने चेहरे से रूसवाई की एरर तो हटाओ
ऐ जानेमन अपने दिल का पासवर्ड तो बताओ

वो तो हम है जो आपकी  चाहत दिल में रखते है
वरना आप जैसे कितने सॉफ्टवेयर तो बाज़ार में बिकते है

रोज रात आप मेरे सपने में आते हो
मेरे प्यार को माउस बनाकर उंगलियों पे नचाते हो

तेरे प्यार का ईमेल मेरे दिल को लुभाता है
पर बीच में तेरे पप्पा का वायरस आ जाता है

और करवाओगे हमसे कितना इंतजार
हमारे दिल की साइट पे कभी एंटर तो मारो यार

अपने बदनामी का बदला, देखो कैसे लूंगा 
जानेमन तेरे बाप को Ctrl+Alt+Delete कर दूंगा 

आपके कई नखरे अपने दिल पे बैंग हो गये
दो पीसी जुड़ते जुड़ते हैंग हो गये

आप जैसो के लिये दिल को कट किया करते है
वरना बाकी के मेसेज तो कॉपी-पेस्ट किया करते है 

आपका हँसना आपका चलना आपकी वो स्टाइल 
आपकी अदाओं की हमने सेव करली  है हर फाइल 

जो सदियों से होता आया है वो रिपीट कर दूंगा
तु ना मिली तो तुझे Ctrl+Alt+Delete कर दूंगा

शायद मेरे प्यार को टेस्ट करना भूल गये
दिल से ऐसा कट किया, कि पेस्ट करना भूल गये

लाखों होंगे निगाह में, कभी मुझे भी पिक करो
मेरे प्यार के आइकॉन पे, कभी तो डबल क्लिक करों

💖💖💖💖💖

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ