Recent Post

6/recent/ticker-posts

Navratri Shayari Sandesh | नवरात्रि सन्देश शायरी 2022

https://www.jaruribaten.com/2021/03/blog-post.html

हिंदी में नवरात्रि सन्देश-शायरी


!!…मईया का नाम सबसे सुपर होता है
झोलिया उन्ही की भरती है जिनका दोनों हाथ ऊपर होता है…!!

*****

!!…लाल रंग से सज़ा माँ का दरवार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से माँ आए आपके द्वार,
मुबारक हो आपको ये नवरात्रि का त्यौहार…!! |

*****

!!…माँ का नाम लेना कोई शर्म नहीं है,
दुनिया में इससे बड़ा कोई कर्म नही है 
जिसमे माता की पूजा का जिक्र ना हो 
ऐसा तो दुनिया में कोई धर्म नहीं है…!!

*****

!!…यू जाम पे जाम पीने से क्या फायदा 
रात को पी सुबह उतर जायेगी 
अरे, पीना ही है तो मातारानी के नाम का जाम पी 
सच कहता हू तेरी जिंदगी संवर जायेगी
…!!

*****

!!…दर पे आता है जो बनके सवाली, 
बिगड़ी बनाती है माँ शेरोंवाली…!!

*****

!!…ये दुनिया पागल खाना है, 
यहाँ पागल आते जाते है, 
कोई पागल है धन दौलत का,
तो कोई पागल है नारी का, 
लेकिन सच्चा पागल वो पागल है, 
जो पागल है माँ शेरोंवाली का…!!

*****

!!…एक दो तीन चार, 
मईया जी की जय जयकार, 
पांच छ सात आठ, 
मैया जी हमारे साथ…!!

*****

!!…माँ की ज्योति से नूर मिलता है, 
हल्का -२ सुरूर मिलता है, 
जो भी आता है मेरी माँ के दर पे, 
उसे कुछ न कुछ जरुर मिलता है…!!

*****

!!…मईया की भक्ति में मन को लगा ले, 
आयी शेरोंवाली माँ बिगड़ी बना ले…!!

*****

!!…माँ दुर्गा का सिर पर हाथ हो,
पूरे परिवार में खुशियों का वास हो,
घर में सुख-शांति का निवास हो,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…!!

*****

!!…पग-पग में फूल खिले,
खुशी आप सबको इतनी मिले,
कभी न हो दुखों का सामना,
यही है इस नवरात्रि 
हमारी शुभकामना…!!

*****

!!…दूर की सुनती है,
माँ पास की सुनती है,
माँ तो आखिर माँ है,
माँ तो हर मजबूर की सुनती है…!!  

*****

!!हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गई है
…!! 

*****

हे माँ…!!
तुमसे विश्वास न उठने देना, 
 दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं,
बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
…!! 

 *****


प्रेम से बोलो जय माता दी 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ