Yahoo का पूरा नाम "Yet Another Hierarchical Officious Oracle" है यह एक अमेरिकी वेब सेवा प्रदाता (वैश्विक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) है इसका मुख्यालय सनीवेल, कैलिफ़ोर्निया में है और इसका स्वामित्व वेरिज़ॉन मीडिया के पास है। मूल याहू कंपनी की स्थापना जनवरी 1994 में जेरी यांग और डेविड फिलो द्वारा की गई थी जो कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक छात्र थे।
याहू, जिसमें एक सर्च इंजन, एक ई-मेल सेवा प्रदाता , एक निर्देशिका (डायरेक्टरी) और एक समाचार शाखा जैसी विशेषताएं शामिल हैं, याहू की शुरुवात यांग और फिलों की पसंदीदा वेब साइटों के एक सरल संग्रह के रूप में शुरू हुईं। और उस समय इसका नाम "जेरी एंड डेविड्स गाइड टू द वर्ल्ड वाइड वेब" था, जैसे-जैसे इस साइट की लोकप्रियता में बढ़ती गई तो जनवरी 1995 में जेरी यांग व डेविड फिलो ने इसे Yahoo.com नाम दिया
याहू, 1990 के दशक में सबसे अग्रणी इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर था याहू 2001–02 में कई इंटरनेट-आधारित कंपनियों के पतन का पतन हुआ, इससे yahoo को भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
याहू (Yahoo) में लगभग 10,000 कर्मचारी काम करते है, गूगल के बाद सबसे ज्यादा याहू सर्च इंजन का प्रयोग किया जाता है। याहू (Yahoo) दुनिया की पांचवी सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली बेवसाइट है
2008 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने याहू (Yahoo) को खरीदने के लिए एप्रोच किया था लेकिन याहू ने मना कर दिया लेकिन जुलाई 2016 में याहू को अमरीकी टेलीकॉम कंपनी वेरिज़ोन ने 480 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था

0 टिप्पणियाँ