नमस्कार दोस्तों, इस ब्लॉग में हम इन्टरनेट पर ज्ञान के सागर विकिपीडिया (ज्ञानकोष) से जुडी कुछ रोचक बातें जानेंगे.
दोस्तों यदि आप पढने का शौक रखते है और अपने ज्ञान को निरंतर अपडेट करना चाहते है तो आप विकिपीडिया कर सकते है यह इन्टरनेट का सबसे बड़ा एनसाइक्लोपीडिया (Encyclopedia) यानि विश्वकोष है यहाँ पर आपको किसी भी विषय, स्थान और व्यक्ति से संबंधित लेख मिल जायेगा
यह हिंदी, अंग्रेजी सहित दुनिया की सभी भाषाओं में हर उस मानस के लिए उपलब्ध है, जिसकी ज्ञान की प्यास बुझी नहीं है और जो कुछ जानने को इच्छुक है इन्टरनेट पर विकिपीडिया को लाखों लोंग नियमित रूप से पढ़ते है और आवश्यक जानकारी प्राप्त करते है
विकिपीडिया के बारे में कुछ रोचक बातें:-
- विकिपीडिया के संस्थापक लैरी सेंगर और जिम्मी वेल्स है इन्होने अंग्रेज़ी विकिपीडिया का आरम्भ 15 जनवरी 2001 में किया गया था।
- विकीपीडिया में विकी शब्द का मतलब "जल्दी" है। यह शब्द "हवाई भाषा" से लिया गया है। जो प्रशांत महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक भाषा है।
- विकीपीडिया 262 भाषाओं में उपलब्ध है। हिन्दी विकिपीडिया की शुरुवात जुलाई 2003 में हुआ था
- एलेक्सा के अनुसार अमेरिका के बाद विकीपीडिया पढने वालों में भारत का नंबर है। और यह विश्व की 15 प्रमुख साईटों में से एक है
- विकीपीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक गूगल से आता है, विकीपिडिया को हर महीने लगभग 5 करोड लोग इस्तेमाल करते हैं, इसके बावजूद भी विकीपीडिया पर कोई भी विज्ञापन नहीं दिखाया जाता है।


0 टिप्पणियाँ