करवा चौथ कैसे करे (Karwa Chauth 2022 Kaise Kare)-
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस बार यह व्रत 24 अक्टूबर 2021, रविवार के दिन किया जाएगा। करवा चौथ में कुछ परंपराएं जरूरी होती हैं। इस व्रत में सरगी का रिवाज है
क्या होता है 'सरगी'-
सरगी एक भोजन की थाली है जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। जिसको खाने के बाद दिन भर निर्जला उपवास रहा जाता है और फिर रात में चन्द्रमा की पूजा करने के बाद ही खाया जाता है।
किसके हाथों लेनी चाहिए 'सरगी'-
वैसे तो सरगी लेने का रिवाज सास के हाथों है लेकिन अगर घर में सास नहीं हैं तो फिर बड़ी ननद या जेठानी के हाथों इसे लेना चाहिए। सरगी लेने का सही समय भोर में तीन से चार बजे के बीच होता है।
ये चीजें करें शामिल 'सरगी' में:-
- खीर को सरगी जरूर शामिल करें। खीर शुभ होता है और पोषण के लिए भी अच्छा है।
- ड्राय फ्रूट्स को सरगी में शामिल करें ताकि दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपको मिल सके।
- रोटी के साथ हरी सब्जी और सलाद जरूर लें, यह भी दिन भर ऊर्जा देने के साथ ही पोषण की आपूर्ति करेगा।
- फल बहुत जल्दी पच जाते हैं लेकिन कम समय में जरूरी पोषण और ऊर्जा के लिए ये जरूरी हैं।
शुभ मुहूर्त:-
24 अक्टूबर 2021, दिन रविवार को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक करवा चौथ की संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त है, इस दिन चंद्रोदय शाम 8 बजकर 7 मिनट तक होगा।
करवा चौथ व्रत की पूजा विधि:- (Karwa Chauth 2021 Puja Vidhi)
- सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। स्नान आदि के बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
- करवा चौथ में महिलाएं पूरे दिन जल-अन्न कुछ ग्रहण नहीं करतीं फिर शाम के समय चांद का दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
- पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवे को रखें।
- एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं।
- पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरू कर देनी चाहिए। इस दिन महिलाएं एक साथ मिलकर पूजा करती हैं।
- पूजन के समय करवा चौथ कथा जरूर पढ़े या सुनाएं।
- चांद को छननी से देखने के बाद अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।
- चांद को देखने के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलना चाहिए
चंद्र को अर्घ्य दें तो यह करवा चौथ पे मंत्र अवश्य बोलें….
इस दिन बहुएं अपनी सास को थाली में मिठाई, फल, मेवे, रुपए आदि देकर उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेती हैं।
2 टिप्पणियाँ
हैप्पी करवा चौथ 🙏
जवाब देंहटाएंHappy karwa chauth
जवाब देंहटाएं