दूरसंचार और प्रौघोगिकी के क्षेत्र में हुए विकास को याद रखने के लिए 29 अक्टूबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुवात 2005 में की गई थी यदि आप Internet का अर्थ हिंदी में खोजें गूगल पर तो शब्द मिलता है "अंतरजाल" एक ऐसा नेटवर्क जिससे दुनिया भर के कंप्यूटर आपस में तार और बिना तार के जुडें हुए हैं आप इसकी तुलना मकड़ी के जाल से भी कर सकते हैं क्योंकि यह बहुत जटिल नेटवर्क हैं
इंटरनेट को WWW अर्थात् वर्ल्ड वाइड वेब के नाम से भी जाना जाता है। वेब का शाब्दिक अर्थ तरंगों से होता है।
इंटरनेट का इतिहास (History of Internet)
1969 में अमेरिकी रक्षा विभाग ने आपात स्थिति में अपने विभिन्न अंगों के बीच जल्दी तालमेल स्थापित करने के लिए एक नेटवर्क प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था जिसका नाम था ARPA (Advance Research Project Agency) और इस नेटवर्क प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसका नाम दिया गया ARPANET
रे टॉमलिंसन (Ray Tomlinson) ने 1972 में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पहला ईमेल भेजा
1983 में अरपानेट (Arpanet) को दो अलग-2 नेटवर्कों में बाँट दिया गया अर्पानेट और मिलनेट (MILNET) यहीं से इंटरनेट की औपचारिक शुरूआत मानी जाती है।
1986 में NSFNET (National Science Foundation Network) नामक एक और नेटवर्क इंटरनेट से सम्बद्ध हो गया और धीरे-धीरे इसने दुनिया भर के लिए अपने द्वार खोल दिए। जोकि पहले केवल सरकारी कार्यों के लिए यूज़ होता था
1989 टिम बर्नर ली ने इंटरनेट पर संचार को सरल बनाने के लिए ब्राउजरों, वेब पेजों और लिंक का उपयोग कर के वर्ल्ड वाइड वेब बनाया।
1996 गूगल ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एक अनुसंधान परियोजना शुरू किया जिसमे धीरे -2 प्रगति हुई जिसके फलस्वरूप इंटरनेट ने एक बड़ा और विशाल रूप धारण कर लिया।
इन्टरनेट पर कोई भी जानकारी आप आसानी से प्राप्त कर सकते है आज हर जगह इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है, पिछले कुछ वर्षो में लोग इससे इस तरह जुड गये हैं कि आने वाले समय में आप बिना इंटरनेट के किसी भी तकनीक की कल्पना नहीं कर सकते हैं आज पूरे विश्व में आधी से ज्यादा आबादी इन्टरनेट का उपयोग करती है
भारत में इन्टरनेट की सर्विस की शुरुवात पब्लिक स्तर पर 15 अगस्त, 1995 को विदेश संचार निगम लिमिटेड (VSNL) ने किया था।
0 टिप्पणियाँ