Recent Post

6/recent/ticker-posts

एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम (History of Android OS)

एंड्रॉइड एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (प्रचालन तंत्र) है जो लिनक्स कर्नेल और अन्य ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर के अपडेटेड वर्जन पर आधारित है, जो मुख्य रूप से स्मार्टफ़ोन और टैबलेट जैसे टचस्क्रीन इल उपकरणों के लिए डिज़ाइन किया गया है इसे गूगल कंपनी के द्वारा बनाया गया है, यह पूरी तरह से नि शुल्‍क है

यह जो आप ऊपर हरे रंग का का चित्र् देख रहे हैं, यह कोई और नहीं बल्कि आज के समय के सबसे प्रचलित एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्‍टम (Android operating system) का Logo (प्रतीक चिन्‍ह) है। एंड्रॉयड मोबाइल फोन की दुनिया का सबसे तेजी से प्र‍गति करने वाला आपरेटिंग सिस्‍टम है।

एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्‍टम से जुड़ी कुछ रोचक बातें:-

  • गूगल ने एंड्रॉयड का पहला कमर्शियल वर्जन 1.5, 30 अप्रैल, 2009 को मार्केट में लांच किया था जिसका नाम था, कपकेक। इसके बाद 15 सितम्‍बर, 2009 को डोनेट नाम से एंड्रॉयड 1.6 लांच किया गया। इसी वर्ष 26 अक्‍टूबर को Eclair नाम से एंड्रॉयड 2.0-2.1 लांच किया गया।
  • 2010 में एंड्रॉयड Froyo 2.2 के नाम से लांच किया गया तथा दिसम्‍बर, 2010 में जिंजरब्रेड 2.3 लांच किया गया, फरवरी 2011 में जिंजरब्रेड का संशोधित वर्जन 2.3, 3-2, 3.7 लांच किया गया, जो काफी लोकप्रिय रहा
  • मई, 2011 में हनीकाम्‍ब 3.1 और जुलाई में हनीकाम्‍ब 3.2 लान्‍च किया गया और इसी वर्ष दिसम्‍बर में सर्वाधिक लोकप्रिय वर्जन आइसक्रीम सैन्‍डविच का 4.0.3 तथा 4.04 वर्जन लॉच किया गया, यह वर्जन खासतौर पर टेबलेट को ध्‍यान में रखकर बनाया गया था
  • वर्ष 2011 में जैलीबीन के नाम से दो वर्जन और भी लान्‍च किये गये 4.1x और 4.2x इन सभी वर्जन को लोगों ने खूब पसंद किया
  • वर्ष 2013 में गूगल एंड्रॉयड के नये वर्जन जैलीबीन 4.3 को लॉच किया जो बहुत लोकप्रिय हुआ है।
  • अक्टूबर 31, 2013 को गूगल एंड्रॉयड के नये वर्जन किटकैट 3.10 को लांच किया गया एंड्राइड का ये version भी काफी पॉपुलर हुआ
  • 12 नवंबर, 2014 को एंड्रॉयड का एक और वर्जन 3.16 लांच हुआ जिसका नाम था लॉलीपॉप, ये भी काफी ज्यादा फेमस रहा
  • 5 अक्टूबर, 2015 को गूगल एंड्रॉयड का नया वर्जन 3.18 Marshmallow आया
  • 22 अगस्त, 2016 को एंड्रॉयड का एक और वर्जन 4.4 लांच हुआ जिसका नाम Nougat था
  • 21 अगस्त 2017 को गूगल एंड्रॉयड के नये वर्जन 4.10 Oreo को लांच किया गया
  • 6 अगस्त, 2018 को एंड्राइड के न्यू वर्जन Pie 4.4.107, 4.9.84, और 4.14.42 को लांच किया गया
  • 3 सितम्बर 2019 को एंड्राइड 10.0 वर्जन लांच हुआ
  • 8 सितम्बर 2020 को एंड्राइड 11.0 वर्जन लांच हुआ

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ