Recent Post

6/recent/ticker-posts

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | सुकन्या समृद्धि योजना 2021


सुकन्या समृद्धि योजना क्या है:-

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 22 जनवरी, 2015 में एक योजना की शुरुआत की थी जिसका नाम है सुकन्या समृद्धि योजना

यह एक छोटी श्रेणी की निवेश योजना है इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य के लिए माता पिता द्वारा की गई बचत या निवेश है जो आगे चलकर उनकी बेटी के उज्वल भविष्य, अच्छी शिक्षा, और उसके सपनो को पूरा करने में सहायक हो

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता ( Eligibility Criteria ):-

  • यह योजना केवल भारतीय नागरिकों के लिए है
  • इस योजना का लाभ केवल उन बलिकाओ को ही प्राप्त होगा जिनका जन्म भारत मे हुआ है और जो सदा भारत मे ही रहने वाले है
  • भारत के बाहर रहने वाले या एनआरआई (NRI) इस योजना का लाभ नही ले सकते है
  • यह योजना केवल 10 वर्ष से कम आयु की कन्या के लिए है
  • इस योजना में यह स्पष्ट किया गया है इसमे खाता खुलवा कर निवेश केवल वही माता पिता कर सकते है जिनकी पुत्री की आयु 10 वर्ष से कम है

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने खाते खोलने की अनुमति हैं:-

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कन्या के नाम से केवल एक ही अकाउंट खोले जाने की अनुमति हैं
  • कन्या के माता पिता या अन्य क़ानूनी अभिभावक (depositor) योजना के तहत अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं
  • यदि माता के प्रथम प्रसव के दौरान एक कन्या हैं और द्वितीय प्रसव से दो अर्थात जुड़वाँ कन्या का जन्म होता हैं तब वे योजना के तहत तीसरा अकाउंट खोल सकते हैं
  • इस स्थिति में कन्या के अभिभावक को मेडिकल प्रमाणपत्र देना होगा
सुकन्या समृद्धि खाता योजना के कर और ब्याज दर :-

यदि आप अपनी बेटी के लिए यह निवेश करना चाहते है तो इसकी मुख्य विशेषताओ पर ध्यान दे जो इस स्कीम में दी गई है

ब्याज दर (Interest Rate):-

इस योजना में रिटर्न बहुत अच्छा मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana 2020 ) में सालाना ब्याज दर 8.5 प्रतिशत है इसकी ब्याज दर निश्चित नही होती है यह मार्केट पर निर्भर करती है, जैसे की 2012-2015 में 9.1%, 2016- 2017 में यह बढ़ कर 9.2% हो गई और अभी 2020 मे 8.5% है इस योजना में माता-पिता को केवल 14 साल तक निवेश करना होता है।

कर लागत:-

इस प्रक्रिया के दो मुख्य बिंदु है पहला यह जो हर साल राशी जमा की जाएगी उसका योग इसमे जो निवेश किया जाएगा वो सेक्शन 80C के दायरे मे होगा इसमे जो भी ब्याज दिया जाएगा वो कर रहित होगा इसलिए यह EEE श्रेणी मे आता है।  80C में डेढ़ लाख से ज्यादा का निवेश संभव नहीं है 

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे:-

इस योजना के लिए आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जाकर कर सकते है ऑफलाइन के लिए किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इस के फॉर्म को प्राप्त करके उसमे उचित जानकारी जैसे बेटी नाम, जन्म की तिथि , पता , आदि को भरकर आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रति के साथ जमा करे क्रॉस चेक करने के बाद बैंक मैनेजर या पोस्ट ऑफिस मैनेजर इस योजना मे खाता खोल देता है इसके बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस से पास बुक दी जाती है इसमें खाते में किए लेन देन का ब्यौरा होता है पासबुक मिलने के बाद खाते में रूपये जमा करने के पश्चात् खाता चालू हो जाता है

सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खोलने हेतु जरुरी दस्तावेज:-

  • बेटी का जन्म प्रमाणपत्र
  • डिपोजिटर परिचय पत्र
  • डिपोजिटर एड्रेस प्रूफ

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम एवं लाभ:-

  • सुकन्या समृद्धि खाता के अंतर्गत अकाउंट खोलने के लिए डिपोजिटर को 1000 की न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य हैं
  • एक साल में सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम 1000 रुपये से अधिकतम 1, 50,000 रूपये तक जमा किये जा सकते हैं
  • वर्ष के अंत तक 1000 रुपये जमा न होने पर उस खाते को निष्क्रिय माना जायेगा जिस पर दंड स्वरूप 50 रूपये प्रति निष्क्रिय साल लगाया जायेगा
  • सुकन्या समृद्धि खाता के अंतर्गत खोले गए अकाउंट में पैसा नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट किसी भी तरीके से जमा कराया जा सकता हैं

सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता (Maturity and Withdraw Options):-

इस योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि खाते से पैसे तब ही निकाले जा सकते है जब तक कन्या की आयु 18 वर्ष हो और उसका विवाह हो , या जब से खाता खोला गया है तब से लेकर 21 वर्ष के होने तक इसमे जमा किए गए सारे रूपये खाता धारक को ब्याज सहित दे दिए जाते है यदि कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है और कन्या का विवाह किया जा रहा है तो यह खाता इसके समय से पूर्व ही समाप्त किया जा सकता है

यह योजना अन्य योजनाओ से अलग है इसमें जमा की गई धन राशी को समय से पूर्व नही निकाल सकते इसे तभी निकाल सकते है जब खाता धारक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो और आगे की पढाई के लिए पैसे की आवश्यकता हो तब इसमें जमा कुल राशि का 50% ही प्राप्त किया जा सकता है

सुकन्या समृद्धि खाते की अधिकृत बैंक की सूची:-

सुकन्या समृद्धि योजना में दी जा रही सुविधा का लाभ पोस्ट ऑफिस से लेने के अतिरिक्त 28 बैंक जिन्हे सरकार के द्वारा अनुमति प्राप्त है उनसे भी खाता खोल कर सामान सुविधा प्राप्त की जा सकती है

बैंक का नाम:-

  • इलाहबाद बैंक
  • एक्सिस बैंक लिमिटेड
  • आन्ध्रा बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • केनेरा बैंक
  • कारपोरेशनबैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
  • देना बैंक लिमिटेड
  • आई डी बी आई बैंक लिमिटेड
  • आई सी आई सी आई बैंक लिमिटेड
  • इंडियन बैंक
  • ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब और सिंध बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर और जयपुर
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
  • स्टेट बैंक ऑफ़ मैसूर
  • स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद
  • स्टेट बैंक ऑफ़ पटियाला
  • सिंडिकेट बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ़ त्रवंकोरे
  • यूको बैंक
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
  • विजया बैंक

कन्या समृद्धि खाते के अंतर्गत दी जाने वाली अन्य सुविधा:

  • अकाउंट को किसी भी अन्य ब्रांच में ट्रान्सफर किया जा सकता हैं जहाँ भी कन्या को सुविधा हो
  • असामान्य परिस्थिती जैसे कन्या की मृत्यु अथवा किसी प्राण घातक समस्या में अकाउंट बंद करने अथवा समय से पूर्व पैसा निकलने की अनुमति हैं जिसके लिए प्रमाण देना आवश्यक हैं
  • क्रेडिट के रूप मे अकाउंट से 50 % राशि निकाली जा सकती हैं लेकिन यह राशि कन्या की किसी जरूरत जैसे उच्च शिक्षा अथवा शादी आदि से संबंधित होना चाहिए
  • यदि कन्या का विवाह 18 से 21 वर्ष की अवधि में किया जायेगा तब यह अकाउंट बंद कर दिया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ