Recent Post

6/recent/ticker-posts

SBI Bank Account का Balance कैसे चेक करे (SBI Balance Check)

दोस्तों अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट होल्डर है तो ये पोस्ट आपके लिए है आपको तो पता ही होगा कि SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसके 24,000 Branches के साथ करोड़ो कस्टमर्स इससे जुड़े है
इस कारण काफी लोगो को अपने SBI अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए बैंक की लाइनों में खड़ा होना पड़ता है लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप घर बैठे अपने SBI अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते है, जिससे आप केवल एक Missed Call देकर बैलेंस चेक कर सकते

SBI Bank Balance Check:-


बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे जरुरी है की आपका Mobile Number आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए

1 Link Mobile Number:-

यदि आपका मोबाइल नंबर आपके SBI Saving Account से Register नहीं है तो आप नीचे दिए गए तरीको से उसे रजिस्टर कर सकते है

I. SBI Branch द्वारा :-
अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप अपने SBI बैंक शाखा पर पहुंचे और KYC Form प्राप्त करके उसे भरे और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और ID Proof के साथ जमा करवा दे आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट से लिंक हो जायेगा

II. Net Banking द्वारा:-
नेट बैंकिंग से नंबर रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आप SBI की Site को ओपन करले और अपने ID और Password से Login करे फिर Personal Details के ऑप्शन में जाए वहा से आप अपने Mobile Number को Update या Reset कर सकते है

Missed Call & SMS Services Active करने के लिए नीचे का Step Follow करे –
Type करे –> REG <Space>Account No
और फिर 09223488888 पर भेजें

2 Missed Call Number Service:-
अपने Register Mobile Number से नीचे दिए गए Toll-Free Number पर Missed Call दे –

Account Balance---- 9223766666
Mini Statement---- 09223866666

3 SMS Banking Service:-

SBI Account Balance check:-
अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए खाते से लिंक मोबाइल नंबर से टाइप करे –
BAL और फिर 09223766666 पर भेज दे

SBI अकाउंट से Last 5 Transaction के Mini Statement के लिए Type करे –
MSTMT और फिर 09223866666 पर Send कर दे

4. SBI Balance Enquiry App:-
पैसे ट्रान्सफर करने के लिए जैसे आप Money Transaction Apps का उपयोग करते है वैसे ही SBI के इन Apps की मदद से आप अपना बैलेंस भी देख सकते है इसके लिए इन Apps को Download करे-

  • YONO SBI
  • SBI Anywhere

5. SBI USSD Code:-


USSD सर्विस के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99*41# डायल करे
तो एक मेनू ओपन होगा इसमें Balance Enquiry को सलेक्ट करे
फिर अपना UPI PIN Enter करे इस तरह से आप अपना balance चेक कर सकते है

6. SBI Net Banking:-
यदि आपके पास SBI की नेट बैंकिंग की सुविधा है है तो आप उसमे Login करके और Account Summary में जाकर अपना बैलेंस देख सकते है

7. ATM द्वारा:-
ATM से बैलेंस देखने के लिए अपने नजदीकी एटीएम पहुंचे और अपना डेबिट कार्ड प्रवेश करे
उसके बाद अपना 4 अंकों का PIN इंटर करे फिर Balance Enquiry को सेलेक्ट करे जिसके बाद आप अपने अकाउंट का बैलेंस देख पाएंगे

8. SBI Toll Free Number:-
और अधिक सहायता प्राप्त करने के लिए आप SBI के टोल फ्री नंबर 1800 425 3800 पर भी कॉल कर सकते है

पोस्ट को पूरा पढने के लिए आपका धन्यवाद … आपको कैसा लगा कृपया कमेंट करके अवश्य सूचित करे और इसे शेयर जरुर करे…आभार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ