Recent Post

6/recent/ticker-posts

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY in Hindi) | प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या हैं
(Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana):-

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी (Accidental Insurance Policy) हैं, जिसके अंतर्गत दुर्घटना के समय मृत्यु या विकलांग होने पर बीमा की राशि के लिए क्लेम किया जा सकता हैं. इस योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा 9 मई 2015 को की गई थी

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांग हो जाने पर 2 लाख रूपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रूपये दिए जाते है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने पर 12 रुपये प्रति वर्ष की राशि प्रीमियम के तौर पर आपको देनी होती है. इसे प्रति वर्ष आपको रिन्यू करवाना होता है जो आपके बैंक अकाउंट से स्वतः डेबिट हो जाती है

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए योग्यता
(Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Eligibility Criteria):-

  • इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता हैं.
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड का होना जरुरी हैं.
  • यदि किसी उपभोक्ता के एक या अधिक बचत खाते हैं, तब वे किसी एक बचत खाते के जरिये इस योजना से जुड़ सकते हैं.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करे
(How to Apply for Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana):-

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कवर लेने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा
  • और प्रति वर्ष 1 जून से पहले एक फॉर्म भरकर बैंक में देना होगा जिसके बाद आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकते है
  • इस योजना के लिए धारक को 12 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देना होगा, जो कि धारक के खाते से बैंक द्वारा सीधे ही काट लिया जायेगा
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत किसी दुर्घटना की स्थिति में बीमा राशि के क्लेम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म बैंक, बीमा कंपनी ऑनलाइन वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता हैं
  • 70 वर्ष की आयु के बाद पॉलिसी टर्मिनेट कर दी जाएगी
  • इस योजना में अंडर सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट दी जाती है

ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) को जोड़ा गया है. अब इस अभियान के अंतर्गत PMSBY योजना को प्रोमोट किया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ