Recent Post

6/recent/ticker-posts

Pradhan Mantri Mudra Yojana In Hindi (प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 2020)


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) क्या है:-

केंद्र सरकार ने छोटे उद्यमियों में कारोबार और रोजगार की भावना को विकसित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) शुरूवात की थी. मुद्रा योजना के माध्यम से सरकार वित्तीय समस्या से जूझ रहे असंगठित क्षेत्र के व्यवसायों और लघु व्यवसायों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है इस योजना की सहायता से इच्छुक युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकता है मुद्रा का अर्थ हैं माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट रिफाइनेंस एजेंसी

मुद्रा योजना अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित की गई थी मुद्रा बैंक वैधानिक अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया हैं जिसमे कुटीर उद्योगों के विकास की ज़िम्मेदारी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बैंक की होगी इसमें वे सभी व्यक्ति बिज़नेस लोन ले सकते है जो अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते है या फिर अपने पुराने बिज़नेस को बढ़ाना चाहते है

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रमुख लाभ:-

  • मुद्रा योजना में Loan बिना गारंटी के दिया जाता हैं
  • Loan Processing की कोई भी चार्ज नहीं लगती हैं
  • इसके Repayment Period को 5 वर्ष तक बढाया गया है
  • आप Loan को Mudra Card के द्वारा आसानी से निकाल सकते है

मुद्रा योजना के लिए पात्रता:-

कोई भी भारतीय नागरिक या फर्म जो खेती को छोड़कर किसी भी अन्य प्रकार के Business से जुड़ा है वह Mudra योजना के लिए आवेदन कर सकता है इसके साथ ही वो व्यापारी जो अपने वर्तमान व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता हैं वह 20 लाख तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकता है

मुद्रा लोन के प्रकार:-

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत तीन तरह का लोन दिया जाता है:-

  • Shishu Loan :- शिशु ऋण के अंतर्गत 50,000 तक का लोन दिया जाता है
  • Kishor Loan :- किशोर ऋण में 50,000 से 5 लाख तक का लोन दिया जाता है
  • Tarun Loan :- तरुण ऋण में 5 लाख से 20 लाख तक का लोन दिया जाता है

मुद्रा योजना के अंतर्गत कम से कम 60% ऋण, शिशु लोन के रूप में दिया जाएगा

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ब्याज दरे और सब्सिडी:-

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत कोई निश्चित ब्याज दर (Interest Rate) नहीं हैं यह बैंक, Business Risk और लोन राशि के आधार पर अलग अलग हो सकती हैं मुद्रा लोन की Interest Rate 9% से 12% प्रति वर्ष के आस-पास होती हैं और इसपर सरकार की तरफ से कोई Subsidy नहीं दी जाती है
अगर आवेदक ने किसी अन्य योजना जैसे सुकन्या योजना में सब्सिडी के लिए आवेदन किया हैं तो उस सब्सिडी को मुद्रा लोन से लिंक किया जा सकता हैं

मुद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे:-

अब बात करते है की कैसे आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में Online Apply कर सकते है उसके लिए कुछ बेसिक स्टेप फॉलो करे -

1:- लोन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
2:- लोन एप्लीकेशन फॉर्म में सही जानकारी भरें।
3:- किसी भी सार्वजनिक या प्राइवेट बैंक में जाएं।
4:- बैंक की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें।
5:- जिसके बाद लोन पास हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए सही बैंक का चुनाव करे:-

मुद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की कोई सुविधा नहीं है सामान्य लोन प्रक्रिया की तरह ही इसकी भी Loan Processing होती है बैंक के द्वारा व्यक्ति के Business Ideas को देखते हुए लोन दिया जाता है इसलिए अपने बिज़नेस प्लान और प्रॉपर दस्तावेजो के साथ ही बैंक से संपर्क करे
और लोन की प्रक्रिया और Interest Rate की पूरी जानकारी जुटा ले वर्तमान में मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन कुल निम्नलिखित संस्थानों द्वारा दिए जा रहे हैं

  • 27 पब्लिक बैंकों द्वारा
  • 17 निजी बैंकों द्वारा
  • 31 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा
  • 4 सहकारी बैंकों द्वारा
  • 36 माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं द्वारा
  • 25 गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं द्वारा

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स:-

लोन अमाउंट, बिज़नेस और बैंक नियमों के आधार पर डॉक्यूमेंट संख्या कम-ज्यादा हो सकती हैं

  • पहचान प्रमाण (Identity Proof)
  • पते का प्रमाण (Residence Proof)
  • पत्ते का प्रमाण (Business Enterprise Copy)
  • Proof of SC/ST/OBC/Minority.
  • Business Plan/Project Report.
  • आवेदक किसी बैंक में Defaulter नहीं होना चाहिए|
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (अंतिम 6 महीनो का)
  • पिछले 2 वर्षो की बैलेंस शीट (In Case of Rs.2 Lacs and above)
  • दो फोटो (Proprietor/ Partners)

Mudra Loan के लिए आप Application Form बैंक से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप Online ही इसे Download कर सकते हैं

मुद्रा कार्ड में लिमिट कितनी होती है:-

मुद्रा लोन लेने वाले सभी आवेदकों को लोन प्रदान करते समय मुद्रा कार्ड (Ru-pay Debit Card के रूप में) जारी किया जाता है जिसकी Withdraw Limit कुछ इस प्रकार है

  • Shishu Loan – 10,000
  • Kishor Loan – 15,000
  • Tarun Loan – 20,000

पीएम मुद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर:-

यदि आपको मुद्रा स्कीम से जुडी कोई समस्या आती है तो आप दी गई वेबसाइट, मेल और फ़ोन नंबर से संपर्क कर सकते हैं

  • Mudra Yojana Website Portal
  • Mail – help@mudra.org.in
  • Helpline Numbers 1800 180 1111

इसके साथ ही आप अपने राज्य के अनुसार मुद्रा योजना के लिए दिए गए नंबर पर फ़ोन कर सकते है

  • 18001022636 महाराष्ट्र
  • 18001804383 चंडीगढ़
  • 18003454545 अंडमान और निकोबार
  • 18003453988 अरुणाचल प्रदेश
  • 18003456195 बिहार
  • 18004251525 आंध्र प्रदेश
  • 18003453988 असम
  • 18002338944 दमन और दीव
  • 18002338944 दादरा नगर हवेली
  • 18002338944 गुजरात
  • 18002333202 गोवा
  • 18001802222 हिमाचल प्रदेश
  • 18001802222 हरियाणा
  • 18003456576 झारखंड
  • 18001807087 जम्मू और कश्मीर
  • 180042511222 केरल
  • 180042597777 कर्नाटक
  • 4842369090 लक्षद्वीप
  • 18003453988 मेघालय
  • 18003453988 मणिपुर
  • 18003453988 मिजोरम
  • 18002334358 छत्तीसगढ़
  • 18002334035 मध्य प्रदेश
  • 18003453988 नगालैंड
  • 18001800124 दिल्ली के एन.सी.टी.
  • 18003456551 ओडिशा
  • 18001802222 पंजाब
  • 18004250016 पुडुचेरी
  • 18001806546 राजस्थान
  • 18004251646 सिक्किम
  • 18003453344 त्रिपुरा
  • 18004251646 तमिलनाडु
  • 18004258933 तेलंगाना
  • 18001804167 उत्तराखंड
  • 18001027788 उत्तर प्रदेश
  • 18003453344 पश्चिम बंगाल

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ