प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है:-
प्रधान मंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) वित्तीय सेवाओं (Financial Services) को एक्सेस करने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। इस योजना की शुरुवात 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। जिसका मूल उद्देश्य था गरीब और पिछड़े लोगों के लिए जिनका किसी भी बैंक में खाता नहीं था उनके लिए बिना किसी शुल्क (जीरो बैलेंस ) के एक बचत खाता खुलवाना है जिससे उनमे बचत की भावना का विकास हो साथ ही साथ उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सके । अब तक भारत में लगभग 38 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके है और लगभग 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये का लाभ भी प्रदान किया जा चुका है
जनधन खाते के बुनियादी लाभ (Benefits under PMJDY):-
प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता खोलने हेतु पात्रता
Eligibility criteria for Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY):-
- नागरिकता :- भारत देश का नागरिक होना अनिवार्य हैं
- न्यूनतम आयु :- 10 वर्ष से अधिक आयु का बालक/ बालिका भी खाता खोल सकते हैं इनके खाते को उनके माता पिता सुचारू रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं
- स्माल/ छोटा खाता सुविधा:- अगर किसी व्यक्ति के पास भारत का नागरिक होने का कोई उपयुक्त प्रमाण नहीं हैं तो उनका वेरिफिकेशन करके Low Risk केटेगरी के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन खाता Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) खोला जायेगा जो कि एक साल तक वेलिड रहेगा तब तक धारक को कोई उचित दस्तावेज बैंक में जमा करना होगा
- सत्यापित प्रमाण पत्र :- अगर किसी नागरिक के पास कोई भी परिचय पत्र गजेटेड ऑफिसर से सत्यापित हो तो वह प्रधानमंत्री जन धन योजना Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) के अंतर्गत खाता खोल सकता हैं
- खाता स्तानांतरण :- अगर किसी नागरिक का पहले से ही खाता हैं तो वह अपने खाते को प्रधानमंत्री जन धन योजना Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY) के तहत स्थानांतरित (Transfer) करवा सकता हैं और सभी सुविधाएँ ले सकता हैं
प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता खोलने हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Mobile Number
- Passport Size Photo
प्रधानमंत्री जन धन योजना खाता खोलने हेतु ऑनलाइन आवेदन:-
जन धन खाता ऑनलाइन खोलने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करे -
- सबसे पहले PMJDY की Official Website पर जाए
- उसके बाद आपको e-Document में Account Opening Form पर क्लिक करना है
- जिसके बाद आप जन धन फॉर्म को हिंदी या English भाषा में Download कर सकते है
- फिर आपको डाउनलोड किये गए फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है
- अब उसमे पूछी गई सारी जानकारी भरकर, अपना एक फोटो चिपका कर, हस्ताक्षर कर देना है
- जिसके बाद किसी भी आधिकारित बैंक में डॉक्यूमेंट के साथ जमा कर देना है
- ऐसा करते ही आपका जन धन खाता खोल दिया जायेगा
PMJDY आधिकारित बैंक सूची:-
आप नीचे दिए गए किसी भी आधिकारित बैंक में जन धन खाता खोल सकते है
1. SBI Account
2. PNB Account
3. BOB Account
4. Dena Bank Account
5. Axis Bank Account
6. Yes Bank Account
7. HDFC Bank Account
8. ICICI Bank Account
9. Canara Bank Account
10. IDBI Bank Account
11. Union Bank Account
12. Bank of India Account
13. Andhra Bank Account
14. Corporation Bank Account
15. Allahabad Bank Account
16. Indian Bank Account
17. Punjab & Sind Bank A/C
18. Vijaya Bank Account
19. Central Bank Account
20. Kotak Mahindra Bank A/C
21. IndusInd Bank Account
22. Syndicate Bank Account
23. Karnataka Bank Account
24. Bhartiya Mahila Bank A/C
25. Bank Of Maharashtra A/C
26. Dhanalaxmi Bank Account
27 Federal Bank Account
28 Oriental Bank Of Commerce Account
PMJDY Helpline Number:-
अधिक जानकारी के लिए आप Toll Free Number 1800 11 0001 या 1800 180 1111 पर कॉल कर सकते है
दोस्तों PMJDY के बारे में और कोई अपडेट पता हो तो प्लीज आप कमेंट जरुर करे जिससे मै उसे पोस्ट में मेंशन कर सकू ---धन्यवाद
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana ,PMJDY Eligibility Criteria, PMJDY Benefits, PMJDY New Updates
0 टिप्पणियाँ