Recent Post

6/recent/ticker-posts

NPS in Hindi : नेशनल पेंशन योजना


नेशनल पेंशन योजना क्या है?

नेशनल पेंशन स्कीम को जनवरी 2004 में भारत सरकार द्वारा शुरु किया गया था इसका मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को अपने रिटायरमेंट के बाद एक पेंशन उपलब्ध करवाना है, जिससे वृद्धावस्था में उन्हें किसी वित्तीय समस्या का सामना ना करना पड़े
सरल शब्दों में यह अटल पेंशन योजना की तरह ही रिटायरमेंट के लिये एक Long-term Investment Plan है इसमें आपको अपनी Basic Salary + DA का 10% इस खाते में Contribute करना पड़ता है और उतना ही कॉन्ट्रिब्यूशन आपके Employer द्वारा किया जाता है रिटायरमेंट तक इसमें (8% to 10%) Interest जमा होता रहता है जो मार्केट Risk पर निर्भर करता है इसके बाद Total Amount में से आप 60% राशि एक साथ निकाल सकते है लेकिन कम से कम आपको 40% का एक Annuity (वार्षिक) Plan खरीदना होगा जो आपको आजीवन (Life Time) के लिये एक निश्चित पेंशन का भुगतान करता रहेगा

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के क्या फायदे है:-

अगर आप NPS Scheme में निवेश करते है तो यह आपके लिए फायदेमंद सौदा हो सकता है

  • NPS Return/Interest Rate:-

NPS का एक हिस्सा Equity में Invest होता है जो आपको Guaranteed Return तो नहीं दे सकता, पर यह किसी भी अन्य Retirement Plan से थोडा बेहतर है| आज तक के इतिहास में इसने औसतन 8% से 10% का Return प्रदान किया है|

  • NPS Risk:-

क्योकि इसमें एक हिस्सा Equity का है तो वर्तमान में NPS Equity एक्सपोज़र पर 50% कैप है जो निवेशकों के हित की सुरक्षा करता है और भविष्य में PFRDA द्वारा इसे 75% तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है

  • NPS Tax Benefit:-

Tax Benefit की बात करे तो इसमें आपको 80C के अंतर्गत अपने और Employer (नियोक्ता) के Contribution पर 1,50,000 रूपये तक का Deduction मिलता है

इसके आलावा आप 80CCD(1B) Additional Self Contribution के लिये भी 50,000 रूपये तक का Deduction ले सकते है तो कुल मिलकर आप अधिकतम 2 लाख तक का NPS Tax Deduction प्राप्त कर सकते है

  • NPS Money Withdrawal Rules:-

इसमें आपको 60 वर्ष तक निवेश करना होगा जिसके बाद आप कुल राशि में से 60% राशि एक साथ निकाल सकते है लेकिन 40% का एक Annuity Plan खरीदना होगा
इसके आलावा अगर आप NPS में Continue 3 साल तक निवेश करते है तो आप कुछ कामो के लिये 25% तक की राशि निकाल सकते है, जैसे – बच्चों की शादी, उच्च शिक्षा, एक घर का निर्माण/ खरीदना/ परिवार का चिकित्सा उपचार आदि और पूरे कार्यकाल में 5 साल के अंतराल के साथ आप 3 बार पैसे निकाल सकते है

  • Manage NPS Account:-

क्योकि इसमें Equity भी होती है इसलिये सरकार आपको अपने NPS Account को Auto Choice या Active Choice में मैनेज करने की अनुमति देती है इसके साथ ही आपके पास अपने फंड मैनेजर को चुनने भी अधिकार होता है

NPS में कौन निवेश कर सकता है:-

NPS Scheme पहले केवल सरकारी कर्मचारियों के लिये लाई गई थी लेकिन 2009 के बाद इसे सभी भारतीयों के लिये Open कर दिया गया यहाँ तक की NRI’s भी NPS Account खोलकर इसका लाभ उठा सकते है इसमें मुख्य रूप से 4 Sector आते है –

  • Central Government (For Central Govt Employees)
  • State Government (For State Govt Employees)
  • Corporate Sector (For Private Sector Employees)
  • All Citizens Model (For Personal NPS Account)

NPS खाता खोलने के लिए आवश्यक मापदंड :-

  • व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिये
  • उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए
  • NRI भी खाता खोल सकता है लेकिन उसके द्वारा किया गया Contribution समय-समय पर RBI और FEMA की अपेक्षाओं के अधीन होगा

NPS के सन्दर्भ में क्या नहीं हो सकता है:-

  • कोई भी व्यक्ति NPS में एक से ज्यादा खाता नहीं खोल सकता है
  • इसमें कोई सयुंक्त रूप से एनपीएस खाता नहीं खोला जाता

अपना एनपीएस खाता कैसे खोले:-

आप अपना NPS Account दो तरीको से ओपन सकते है जो निम्नलिखित है –

Online Process
Online NPS Account खोलना से पहले आपके पास यह निम्न दस्तावेज होने चाहिये

  • आधार कार्ड (With Linked Mobile Number)
  • PAN कार्ड
  • अपना e-signature
  • Bank Account Details आदि

NPS Account खोलने के लिये नीचे दिए गए वेबसाइट पर को ओपन करके इस Process को Follow करे

https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html

  1. सबसे पहले National Pension Scheme पर क्लिक करके Registration पर Click करे|
  2. उसके बाद आपको एप्लीकेशन स्टेट्स और अकाउंट टाइप को सलेक्ट करके, अपना PAN भरकर और बैंक सेलेक्ट कर लेना है

  1. फिर Continue पर क्लिक कर दे
  2. जिसके बाद आपके (Aadhaar Linked) Mobile Number पर OTP आएगा, उसे enter करे और Continue पर click कर दे
  3. जिसके बाद जानकारिया Auto-update हो जाएंगी, उसके अलावा आपको अन्य Personal इनफार्मेशन भरकर submit कर देना है
  4. इसके साथ ही अपने e-signature को उपलोड कर दे
  5. Account को Active करने के लिये आपको Minimum 500 रुपये का Payment करना होगा
  6. जिसके बाद आपको अपना PRAN यानि Permanent Retirement Account Number मिल जाएगा और आपका NPS Account Active हो जाएगा

Offline Process:-

अपना NPS Account ऑफलाइन खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी POP(Point of Presence) या Bank जाना होगा जहाँ आपको NPS Form भरना होगा और आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे- Address Proof, ID Proof, जन्म प्रमाणपत्र आदि देने पड़ेंगे आजकल लगभग सभी बैंक NPS Account ओपन करने की सुविधा देते है

(NPS) एनपीएस में कौनसे खाते उपलब्ध है:-

NPS में दो तरह के अकाउंट होते है पहला Tier 1 Account और दूसरा Tier 2 Account


NPS में आपका निवेश (You Contribution):-

बात करे आपके निवेश की तो आपको इसमें अपनी Basic Salary + DA का 10% हर महीने Contribute करना होगा और उतना ही Contribution आपके Employer द्वारा किया जाएगा नए बदलावों के अनुसार केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिये सरकार 14% Contribution देगी

NPS में वार्षिकी प्लान (Annuity Plan):-


वार्षिकी में आपके द्वारा निवेश की जाने वाली राशी Insurance company में जमा कर दी जाती है और बीमा कंपनी की वार्षिक ब्याज दर (Annuity Interest Rate) के अनुसार आपको जीवन भर पेंशन मिलती रहती है जैसे- अगर आपने 10 लाख रूपये वार्षिकी में निवेश किये है और ब्याज दर 7% है तो बीमा कंपनी आपको 70,000 रुपय प्रतिवर्ष पेंशन देगी, इसके साथ ही आपको मासिक पेंशन ऑप्शन चुनने का अधिकार भी रहेगा

अन्य प्रमुख योजनाओ के साथ तुलना:-

NPS की किसी भी अन्य Tax Saving या Pension Scheme से तुलना करे, तो कुछ इस तरह से आंकड़े सामने आते है

एनपीएस पेंशन कैलकुलेटर:-
NPS Pension की गणना करने के लिये आप NPS Calculator का इस्तेमाल कर सकते है

NPS से जुडी अन्य प्रमुख जानकारियाँ:-

Check All NPS Status-
NPS Status Check करने के लिये आप https://www.npscra.nsdl.co.in पर जाए और login करने के बाद आप Status देख सकते है

Check NPS Balance-
NPS Balance Check करने के लिये इस link पर click करे –
https://cra-nsdl.com/CRA/ और Subscribers वाले कोलम में login करने के बाद आप बैलेंस देख सकते है

NPS App Download:-
आप प्लेस्टोर और एपस्टोर दोनों जगह से NPS App को डाउनलोड कर सकते है

NPS Customer Care Number-

Toll Free Number – 1800 222 080


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ