नवरात्रि में जो लोग विशेष सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की पूजा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि काल भैरव की पूजा के बिना मां दुर्गा की आराधना और आपका नौ दिनों का उपवास सब अधूरा है यदि आपको माँ दुर्गा का विशेष आशीर्वाद चाहिए तो उनके पूजन के साथ -2 आपको भगवान भैरव का भी पूजन करना चाहिए है.
नवरात्र में अष्टमी या नवमी के दिन कंजक (कन्या) पूजन किया जाता है. इस दिन नौ कन्याओं के पूजन के साथ काल भैरव के बाल स्वरूप की भी पूजा होती है. ऐसी मान्यता हैं कि काल भैरव की पूजा के बिना मां दुर्गा की आराधना और नौ दिनों का उपवास सब अधूरा है यही कारण है कि मां दुर्गा के स्वरूपों के जितने भी मंदिर हैं, उसके आस-पास काल भैरव का मंदिर जरूर पाया जाता है. मां के दर्शन के बाद लोग बाबा भैरव के दर्शन को भी जाते हैं और उनसे अपने कष्ट दूर करने की मन्नत मांगते हैं.
गृहस्थ लोग बाबा भैरवनाथ की पूजा नहीं करते हैं और ना ही इन्हें घर में स्थापित करते हैं. इन्हें तंत्र का देवता माना जाता है. हालांकि बटुक भैरव या बाल भैरव की पूजा गृहस्थ लोग कर सकते हैं.
कैसे हुआ था भैरवनाथ का जन्म?
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एक बार ब्रह्मा, विष्णु और महेश के बीच अपनी श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ था. जिसे सुलझाने के लिए तीनों लोकों के देव ऋषि मुनियो के पास पहुंचे ऋषि मुनियों ने विचार-विमर्श कर बताया कि भगवान शिव ही सबसे श्रेष्ठ हैं यह बात सुनकर ब्रह्मा जी नाराज हो गए और उन्होंने भगवान शिव के सम्मान को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया ये देखकर शिवजी क्रोध में आ गए. भोलेनाथ का ऐसा स्वरूप देखकर समस्त देवता घबरा गए कहा जाता है कि शिव के इसी क्रोध से ही काल भैरव का जन्म हुआ था भैरव का स्वरूप भयानक जरूर है, लेकिन सच्चे मन से जो भी इनकी उपासना करता है उसकी सुरक्षा का भार वह स्वयं उठाते हैं

0 टिप्पणियाँ