Recent Post

6/recent/ticker-posts

क्या आप जानते है कि LIC कंपनी आपका निवेश किया पैसा कहा लगाती है


शहर हो या गाँव सभी जगहों पे लोग सुरक्षित निवेश के लिए लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को चुनते हैं जिससे उनका पैसा सुरक्षित रहे और उन्हें निवेश का लाभ भी मिल सके

LIC अपने देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक कंपनी है लेकिन क्या आपको पता है आप जो पैसे LIC में जमा करते हैं, उसे कंपनी कहां लगाती है?

वास्तव में, LIC बड़े पैमाने पर पैसे शेयर बाजार में निवेश करती है. कोरोना संकट के दौरान भी LIC ने शेयर बाजार में निवेश करके मोटा पैसा बनाया है शेयर बाजार में LIC सालाना लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करती है

इसमें से 60 हजार करोड़ के करीब वह शेयर बाजार में और बाकी डेट, सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में करती है शेयर होल्डिंग के आंकड़ों के मुताबिक देश की लगभग सभी बड़ी कंपनियों में LIC ने पैसे लगाए हैं कोरोना संकट के बीच भी कंपनी ने अपने निवेश को जारी रखा था इस दौरान कंपनी ने फार्मा और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ाया था

आंकड़े बताते हैं कि LIC ने फार्मा शेयरों में ल्युपिन, अल्केम लैब और फाइजर में दूसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है इसने आईटी सेक्टर इंफोसिस में भी अपनी हिस्सेदारी 1.96 से बढ़ाकर 2.11 फीसदी कर ली थी

ऑटो सेक्टर की बात करें तो LIC ने अमार राजा बैटरीज, अशोक लेलैंड, बाश, एक्साइड इंडस्ट्रीज, हीरो मोटो कॉर्प और टीवीएस मोटर कंपनी में निवेश किया है अगर बैंकिंग की सेक्टर की बात करें तो LIC ने SBI, HDFC बैक, HDFC लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, यस बैंक और बंधन बैंक में पैसा लगाया है

इसके अलावा LIC ने इंडियन ऑयल, पावर ग्रिड, ऑयल इंडिया, ONGC, मॉयल, महानगर गैस और इंद्रप्रस्थ गैस में निवेश किया है

मेटल में इसने वेदांता, JSW स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में पैसे लगाया है इनके अलावा जिन शेयरों में LIC ने खरीदी की है उसमें बाटा इंडिया, बर्जर पेंट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे स्टॉक हैं और ऐसे कितनी अन्य कंपनिया है जहाँ LIC अपना निवेश करके मोटा पैसा कमाती है

दोस्तों पोस्ट कैसी लगी कमेंट में जरुर बताये प्लीज और साथ ही यदि आपको कुछ और पता हो LIC निवेश से संबंधित तो भी कमेंट करे…


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ