Recent Post

6/recent/ticker-posts

Jio Pages:- जिओ ने लॉन्च किया नया मोबाइल ब्राउज़र (Made in India Web Browser)


Reliance Jio ने एक नया मोबाइल वेब ब्राउज़र लांच किया है जिसका नाम है " Jio Pages" इसके पहले कंपनी ने Jio Browser लांच किया था जिसका कोई अच्छा रेस्पांस नहीं मिल पाया था अब उसकी जगह जिओ पेजेज को कई नए फीचर्स और इंप्रूवमेंट के साथ उतारा गया है

चूँकि पॉपुलर चीनी वेब ब्राउज़र UC ब्राउज़र बैन हो चुका है, इसलिए जिओ कंपनी वेब ब्राउज़र पर फ़ोकस करना चाहती है ताकि यूज़र्स को अपनी ओर लाया जा सके

Jio Pages क्रोमियम ब्लिंक पर आधारित है और "फास्ट इंजन माइग्रेशन, अच्छी वेबपेज रेंडरिंग, फास्ट पेज लोड, बेहतरीन मीडिया स्ट्रीमिंग और एन्क्रिप्टेड कनेक्शन के जरिए जबरदस्त ब्राउज़िंग अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है

JioPages आठ भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है- हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली। यूज़र्स एप्लिकेशन की भाषा को भी चुन सकते हैं और विभिन्न राज्यों के हिसाब से अपने ब्राउज़र को सेट भी कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस ब्राउज़र के साथ डेटा प्राइवेसी पर भी फ़ोकस किया गया है विभिन्न भारतीय भाषाओं में समाचार, स्मार्ट डाउनलोड मैनेजर, प्राइवेट ब्राउज़िंग और थीम सपोर्ट आदि की भी सुविधा है

यह पिन-लॉक इनकॉग्निटो मोड के साथ भी आता है और इसमें इन-बिल्ट एडब्लॉकर मिलता है।

Jio Pages को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है, हालांकि निश्चित रूप से इसके रूट ब्लिंक रेंडरिंग इंजन को Google, Facebook, Microsoft, Opera Software, Adobe Systems, Intel, IBM, Samsung और अन्य कंपनियों के योगदान से विकसित किया गया है।

इसमें यूज़र्स एक डिफॉल्ट सर्च इंजन को चुन सकते हैं और गूगल के अलावा अन्य विकल्पों में बिंग, याहू और डक-डक गो शामिल हैं और JioPages में डार्क मोड थीम भी मिलता है। इसमें एक ब्राउज़र फीड भी शामिल है, जिसे यूज़र्स द्वारा सेट की गई भाषा के अनुसार दिखाया जाएगा, साथ ही साथ उनके क्षेत्र और चुने गए विषयों के आधार पर कंटेंट मिलेगा

ब्राउज़र में मौजूद डाउनलोड मैनेजर फाइल टाइप के अनुसार डाउनलोड किए गए कंटेंट को ऑर्गनाइज़ करता है, जिससे आप आसानी से डाउनलोड किए गए तस्वीरों, वीडियोज, दस्तावेज़ों को सर्च कर सकते हैं। प्राइवेट मोड में पिन फीचर मिलता है, जिससे इस मोड में जाते ही एक्सेस कोड के रूप में उपयोग किया जा सकता है। यह ब्राउज़र ऐड ब्लॉक प्लस के साथ आता है, जो एड्स को ब्लॉक करता है और यूज़र्स को डोमेन वाइटलिस्ट करने की अनुमति देता है। आप Google Play Store से Jio Pages ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं।

Jio launch new web browser, Jio Pages New Web Browser launch by Reliance Jio


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ