रावण दहन के साथ ही नवरात्रि की भी समाप्ति हो जाती है दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं इस बार यह पर्व 25 अक्टूबर को मनाया गया है और जगह-जगह रावण दहन किया लेकिन क्या आपको पता है की भारत में ही कुछ जगह ऐसी भी है जहां रावण की पूजा जाती है इनमें सबसे खास है मध्य प्रदेश का मंदसौर शहर
मंदसौर से रावण का एक खास रिश्ता बताया जाता है आईये जानते है वास्तव में प्राचीनकाल में मंदसौर को दशपुर कहा जाता था पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका था और इसी वजह से यहां के लोग रावण को अपना दामाद मानते हैं दशहरा के दिन जहाँ पर भारत में हर जगह रावण का पुतला जलाते हैं वही मंदसौर में साल भर रावण की पूजा की जाती है
पोस्ट कैसा लगा मित्रों कमेंट के माध्यम से जरुर बताये … धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ