आपके सफल होने में सकारात्मक सोच का बहुत महत्वपूर्ण रोल है जीवन में किसी भी काम को ईमानदारी और पॉजिटिव माइंड सेट के साथ करने से आपकी सफलता निश्चित है और ऐसा तभी हो सकता है जब आप नेगेटिव लोगों से दूर रहेंगे और अपने आपको मोटीवेट रखेंगे अच्छी सोच का असर कैसे होता है, ये हम इस लोक कथा से समझ सकते हैं।
एक बूढ़ा राजा था उसके तीन पुत्र थे। तीनों राजकुमार शक्तिशाली थे, वह अपने तीनों पुत्रों में से किसी एक को राजा नियुक्त करना चाहता था, लेकिन तीन पुत्रों में से किसे भावी राजा नियुक्त करे ये उसे समझ नही आ रहा था क्योकि वह राजा उसी को बनाना चाहता था जो शक्तिशाली होने के साथ-2 बुद्धिमान, समझदार और सकारात्मक सोच वाला हो । राज्यभार को सही हाथों में सौपने के लिए उसने एक योजना बनाई।
एक दिन राजा ने अपने तीनों राजकुमारों को बुलाया और तीनों को एक-एक स्वर्ण मुद्रा दी। राजा ने कहा कि इस एक स्वर्ण मुद्रा से ऐसी चीजें लेकर आओ, जिससे तुम्हारा कमरा पूरा भर जाए। उनमे से दो राजकुमारों ने कहा कि एक स्वर्ण मुद्रा में ऐसी कोई चीज नहीं आ सकती है, जिससे कमरा भरा जा सके। लेकिन, राजा ने कहा कि आपको इसी मुद्रा में ये काम करना है।
एक गुरुकुल में गुरुजी अपने शिष्यों को सकारात्मक सोच कैसे बन सकती है और अच्छी संगत का क्या असर होता है ये बता रहे थे। इसके लिए उन्होंने शिष्यों से गुलाब के पौधे के नीचे की मिट्टी उठाने के लिए कहा। शिष्यों ने मिट्टी उठाई तो गुरुजी ने कहा कि इसे सुंघों। शिष्यों ने मिट्टी सूंघी तो उसमें हल्की सी गुलाब की महक आ रही थी। गुरु ने कहा कि इस मिट्टी पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां गिरती हैं तो उनकी महक मिट्टी में आ जाती है। इसी तरह जब हम सकारात्मक सोच और बुद्धिमानी लोगों के साथ रहते हैं तो हमारे स्वभाव में भी उनके जैसे गुण आने लगते हैं। हम उनकी तरह सोचने लगते हैं।

0 टिप्पणियाँ