अगर आपके पास SBI सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट है तो आप SBI e-Mudra स्कीम के अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का लोन ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते है
SBI द्वारा दिए जाने वाला e-Mudra Loan प्रधानमंत्री द्वारा शुरु की गई पीएम मुद्रा योजना का ही एक हिस्सा है जिसमे व्यापारियों को छोटे/शिशु लोन प्रदान किये जाते है ताकि उनके व्यापार की स्थिति को बेहतर किया जा सके
SBI e-Mudra Loan क्या है:-
मुद्रा लोन का मतलब है माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी, इसके गाइडेंस में बैंकों की तरफ से माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एमएसएमई) को लोन दिए जाते हैं।
इसलिए अगर आप भी अपने Business को Grow करने लिए लोन लेना चाहते है तो एसबीआई ई मुद्रा योजना में आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है
कौन SBI e-Mudra Loan के योग्य है:-
- व्यक्ति की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना चाहिये
- वह एक लघु (Micro) व्यापारी होना चाहिये
- उसके पास SBI का बचत या चालू खाता होना चाहिये जो कम से कम 6 महीने पुराना हो
- Online Apply करने पर अधिकतम 50 हजार का लोन लिया जा सकता है लेकिन आप अपने बैंक ब्रांच जाकर 1 लाख तक का लोन भी ले सकते है
- लोन की अवधि अधिकतम 5 वर्ष के लिए है
SBI e-Mudra Loan के क्या लाभ है:-
- SBI e-Mudra Loan वास्तव में एक अच्छी योजना है इसमें आपको शिशु लोन के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी पड़ती है
- 50 हजार तक के लोन पर कोई मार्जिन नहीं है इसे आप बिना गारंटी के ले सकते है
- एसबीआई ई मुद्रा लोन सीधे आपके खाते में ट्रान्सफर किया जाता है
SBI e-Mudra Loan में ब्याज दर (Interest Rate) कितना लगता है:-
SBI e-Mudra Loan Interest Rate करीब 9.75% के आस पास रहती है
SBI e-Mudra Loan के लिए कैसे आवेदन करे:-
अब बात करते है की कैसे आप SBI के e-Mudra Scheme में 50,000 के लोन के लिए आवेदन कर सकते है
- सबसे पहले आप SBI e-Mudra Portal पर जाए
- उसके बाद अपना Mobile Number डाले और OTP से Verify कर दे ध्यान रहे की आपका मोबाइल नंबर आपके SBI खाते और आधार कार्ड से link होना चाहिये
- फिर अकाउंट नंबर और Loan Amount डालकर Process पर क्लिक कर दे
- जिसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा
- अब कुछ डॉक्यूमेंट Upload करने है (जिसकी जानकारी नीचे दी गई है)
- फिर आपको SBI e Mudra Loan T&C को Accept कर देना है और अपना आधार नंबर दर्ज करके OTP से Verify करना होगा
- आखिर में आपको एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करने के लिए एक बार फिर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा
- उसके बाद यदि आप SBI की सभी योग्यताएं पूरी करते है तो आपको लोन प्रदान कर दिया जाएगा
- इस प्रोसेस को पूरा होने में बैंक की तरफ से 30 दिन तक लग सकते है तो इस तरह आप SBI के e Mudra Loan Scheme में आवेदन कर सकते है
SBI e-Mudra Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document):-
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट प्रूफ
- बिज़नेस प्रूफ
- जाति प्रमाणपत्र
- जीएसटी नंबर या आधार उद्योग
- दुकान या व्यवसाय के अन्य प्रमाण आदि
- ध्यान रहे की अपलोड करने के लिए दस्तावेज PDF/ JPEG / PNG फॉर्मेट में होने चाहिए जिसकी मैक्सिमम साइज़ 2MB हो
किसी भी तरह की मुद्रा लोन सबंधी समस्या के लिए आप National Toll-Free नंबर का इस्तेमाल कर सकते है –
1800 180 1111
1800 11 0001
अपने राज्य के अनुसार भी सहायता प्राप्त कर सकते है (State Toll-Free Number)
- ANDAMAN & NICOBAR ISLANDS 18003454545
- ANDHRA PRADESH 18004251525
- ARUNACHAL PRADESH 18003453988
- ASSAM 18003453988
- BIHAR 18003456195
- CHANDIGARH 18001804383
- CHHATTISGARH 18002334358
- DADRA & NAGAR HAVELI 18002338944
- DAMAN & DIU 18002338944
- GOA 18002333202
- GUJARAT 18002338944
- HARYANA 18001802222
- HIMACHAL PRADESH 18001802222
- JAMMU & KASHMIR 18001807087
- JHARKHAND 1800 3456 576
- KARNATAKA 180042597777
- KERALA 180042511222
- LAKSHADWEEP 0484-2369090
- MADHYA PRADESH 18002334035
- MAHARASHTRA 18001022636
- MANIPUR 18003453988
- MEGHALAYA 18003453988
- MIZORAM 18003453988
- NAGALAND 18003453988
- NCT OF DELHI 18001800124
- ORISSA 18003456551
- PUDUCHERRY 18004250016
- PUNJAB 18001802222
- RAJASTHAN 18001806546
- SIKKIM 18003453988
- TAMIL NADU 18004251646
- TELANGANA 18004258933
- TRIPURA 18003453344
- UTTAR PRADESH 18001027788
- UTTARAKHAND 18001804167
- WEST BENGAL 18003453344
पोस्ट को पूरा पढने के लिए आपका धन्यवाद

0 टिप्पणियाँ