Recent Post

6/recent/ticker-posts

Atal Pension Yojana | मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये (अप्लाई करे और लाभ उठाए)

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) क्या है?

अटल पेंशन योजना (APY) केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक पेंशन स्कीम है| यह उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी आय कम है और जो आज से ही अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते है| APY के लिए 18 से 40 वर्ष के भारतीय व्यक्ति आवदेन कर सकते है और 60 वर्ष के बाद उन्हें हर महीने 1 हजार से 5 हजार की एक निश्चित मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी

Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना के कुछ तथ्य:-

  • अटल पेंशन योजना 9 मई 2015 को प्रधानमत्री नरेद्र मोदी द्वारा लांच की गई थी
  • आयु 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय व्यक्ति जिसके पास बचत खाता हो|वह अटल पेंशन योजना के लिए पात्र है
  • अटल पेंशन योजना के लिए अधिकतम 1 खाता खोला जा सकता है|
  • आप 1,000 से 5,000 तक के किसी भी मासिक पेंशन (Maturity Benefits) का चुनाव कर सकते है|
  • पेंशन पूरी तरह सुरक्षित है क्योकि इसकी गारंटी सरकार ने दी है|इसके साथ ही आपको टैक्स बेनिफिट भी दिया जाता है|
  • APY में निवेश राशि आपकी आयु पर निर्भर करेगी |पेंशन की शुरुवात 60 वर्ष के बाद होगी और इसका लाभ आपको आजीवन मिलेगा |

APY में आवेदन कैसे करे?

अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न डाक्यूमेंट्स होने चाहिये –

  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • बचत खाता
  • वेरीफाई मोबाइल नंबर

APY आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको बैंक से या ऑनलाइन एक एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करके भरना होगा |
  • और फिर अपने बचत खाते की पासबुक कॉपी और आधार कार्ड कॉपी के साथ संलग्न करके Submit करना होगा|
  • इसके साथ ही आपको मासिक योगदान राशि भी जमा करवानी होगी|
  • और इस प्रकार से आपका अटल पेंशन अकाउंट एक्टिव हो जाएगा|

कितना प्रीमियम चुकाना होगा:-

  • प्रीमियम के लिए सबसे पहले आपको 60 वर्ष के बाद प्राप्त होने वाली पेंशन को निश्चित करना होगा जोकि 1 हजार से 5 हजार के बीच होता है|
  • आप इसके अनुसार कम से कम 42 रूपये और अधिकतम 210 रूपये प्रतिमाह का प्रीमियम भुगतान कर सकते है|
  • कम आयु में योगदान शुरु करने पर आगे चलकर आसानी होती है और कम प्रीमियम चुकाना पड़ता है जबकि 40 वर्ष के बाद ज्यादा प्रीमियम पे करना पड़ता है जो थोडा मुश्किल हो जाता है|
  • प्रीमियम का भुगतान आप मासिक, 3 महीने या 6 महीने के अनुसार कर सकते है|यह प्रीमियम ऑटोमेटिक महीने के अनुसार आपके खाता से काट लिया जाएगा और इसकी जानकारी आपको मैसेज द्वारा प्रदान कर दी जाएगी|

अटल पेंशन अधिकारित बैंक सूची:-

कुल मिलाकर 52 बैंक और कम्पनिया अटल पेंशन योजना से जुड़े है, जिसमे आप अपना खाता खुलवाकर लाभ ले सकते है –

1 Alankit Assignments Limited
2 Allahabad Bank
3 Andhra Bank
4 Angel Broking Limited
5 Arihant Capital Markets Limited
6 Bajaj Capital Limited
7 Bank of Baroda
8 Bank of India
9 Bank of Maharashtra
10 Canara Bank
11 Central Bank of India
12 Corporation Bank
13 Dayco Securities Private Limited
14 DBFS Securities Limited
15 Dena Bank
16 Elite Wealth Advisors Limited
17 ESAF Small Finance Bank Limited
18 Eureka Stock And Share Broking Services Limited
19 Finwizard Technology Private Limited
20 Gujarat Infotech Limited
21 HDFC Bank Limited
22 ICICI Bank Limited
23 IDBI Bank Limited
24 Indian Bank
25 Indian Overseas Bank
26 Integrated Enterprises (India) Private Limited
27 Karvy Stock Broking Limited
28 Kotak Mahindra Bank Limited
29 Marwadi Shares and Finance ltd
30 Monarch Networth Capital Limited
31 Muthoot Finance Limited
32 Narnolia Securities Limited
33 Oriental Bank of Commerce
34 Prudent Corporate Advisory Services Limited
35 Punjab National Bank
36 Religare Broking Limited
37 SMC Global Securities Limited
38 State Bank of India
39 Steel City securities Limited
40 Stock Holding Corporation Of India Limited
41 Syndicate Bank
42 Tamilnad Mercantile Bank Ltd
43 The Karur Vysya Bank
44 The Lakshmi Vilas Bank Limited
45 The South Indian Bank Limited
46 UCO Bank
47 Union Bank Of India
48 United Bank of India
49 Vijaya Bank
50 Way2Wealth Brokers Private limited
51 Yes Bank Limited
52 Zen Securities Limited

अभी तक कितनों को APY का फायदा मिला है?

जैसा की आप इस फोटो में देख सकते है की अटल पेंशन योजना के तहत सबसे ज्यादा एनरोलमेंट 21 से 25 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों ने किया है –

जिसमे 1000 वाली पेंशन के लिए सबसे ज्यादा (72%) योगदान किया गया है – जहाँ 1 करोड़ 62 लाख से ज्यादा एनरोलमेंट भरे गए है जैसा की आप इस इमेज में देख सकते है –

अटल पेंशन स्टेटमेंट कैसे चेक करे?
APY में अपना स्टेटमेंट देखने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करे –

1- सबसे पहले यहाँ क्लिक करे|
2- जिसके बाद आपको कुछ इस तरह का पेज मिलेगा

3- अब अगर आपके पास PRAN है तो 1st ऑप्शन को सेलेक्ट करे और यदि नहीं है तो Without PRAN को सेलेक्ट करे|
4- जिसके बाद कुछ अन्य जानकारी दर्ज कर दे, जैसे –

  • नाम
  • अकाउंट नंबर
  • DOB
  • PRAN (उपलब्ध होने पर)

5- फिर Views for Subscriber * में आप किस तरह का View चाहते है उस ऑप्शन को सेलेक्ट करे|
6- आखिर में Captcha Code भरकर Submit कर दे और आपका स्टेटमेंट आपके सामने होगा|

Premium जमा ना करने पर पेनल्टी:-

यदि लाभार्थी जो इस योजना से जुड़ा है वो समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं करता है तो उस पर Penalty लगाई जाती है –

अटल पेंशन योजना पेनल्टी:-
प्रीमियम राशि चार्जेज प्रतिमाह
₹ 100 --------------------------------------- 1 रुपये
₹ 101 से 500 तक --------------------------- 2 रुपये
₹ 501 से 1000 तक --------------------------- 5 रुपये
₹ 1000 से ज्यादा --------------------------- 10 रुपये

इसके बाद भी अगर 6 महीने तक कोई भी राशि खाते में नहीं डाली जाती है तो Account Fridge कर दिया जाता है और यदि 1 वर्ष तक भी कोई राशि नही जमा कराई जाती है तो Account को पूरी तरह से Deactivate यानी बंद कर दिया जाएगा|

अटल पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर:-
अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप अटल पेंशन योजना से जुड़े टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है –
1800-180-1111
1800-110-001

Visit Official Website click Here
https://www.npscra.nsdl.co.in

अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट की सुविधा को 1 July 2020 से फिर से शुरु किया गया है कोराना वायरस और आर्थिक मंदी को देखते हुए इसे 30 जून तक बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरु किया गया है ताकि लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके

Atal Pension Yojana, What is APY, Benefit of APY, Premium in APY, Eligibility Criteria for APY

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ