Recent Post

6/recent/ticker-posts

Mobile History In Hindi : मोबाइल का आविष्कार कब और किसने किया?


मोबाइल फोन का इतिहास

नमस्कार दोस्तों, आज हम जिस मोबाइल का उपयोग कर रहे है जो हमारे दैनिक जीवन की एक सबसे जरुरी वस्तु है या यू कहे की जिसके बिना आज का युवा रह नहीं सकता है। हमारे पॉकेट में रखा मोबाइल किसी चमत्कार या चमत्कारी वस्तु से कम नही है। पहले केवल कॉल करने के काम आने वाला मोबाइल, आज के समय में कंप्यूटर की तरह एडवांस हो गया है। जिससे लोग बात करने के साथ-2 और भी बहुत से जरुरी काम कर रहे है जैसे इंटरनेट चलाना, ऑनलाइन वर्क करना, आदि। आज दुनिया में लगभग हर व्यक्ति या यू कहे हर घर में मोबाइल का उपयोग होता है  दोस्तों क्या आपको पता है की इस बात करवाने वाली जादुई पॉकेट डिवाइस की खोज कब हुई थी आईये जानते है।   

मोबाइल का आविष्कार कब और किसने किया 

दुनिया का पहला मोबाइल वर्ष 1973 में मोटोरोला कम्पनी ने बनाया था। इसका आविष्कार मार्टीन कूपर ने किया था। मार्टीन कूपर का जन्म 26 दिसम्बर,1928 को अमेरिका में हुआ था। इस फोन से कूपर ने पहली कॉल न्यूयॉर्क से न्यूजर्सी की थी। इसके करीब 10 साल बाद आम लोगो के लिए Mobile हैंडसेट भी मोटोरोला ने ही लांच किया था। इसका नाम मोटोरोला डायनाटेक 8000X था। यह Mobile वजन में 2 किलोग्राम भारी था। इस मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने में 10 घण्टे का समय लगता था। मोबाइल को एक बार चार्ज करके करीब 30 मिनट तक बात की जा सकती थी। और इस मोबाइल की कीमत 3 लाख रुपये के करीब थी टेलीफोन के आविष्कार के बाद यह दूर संचार में क्रांति थी। इस Mobile को 0 जनरेशन कहा गया।

आपको पता है Guys, मोबाइल (Mobile) एक वायरलेस डिवाइस है। शुरुआत में Mobile केवल कॉलिंग फीचर के साथ आता था यानी कि कॉल करना और रिसीव करना। इसके बाद मोबाइल टेक्नोलॉजी धीरे धीरे और अधिक विकसित हुई और नए नए फीचर जुड़ते चले गये और ये नार्मल कीपैड मोबाइल फ़ोन से मल्टीमीडिया मोबाइल फ़ोन बन गया जिसमें कैमरा, ऑडियो और वीडियो प्लेयर, फ़ोटो व्यूअर जैसे फीचर आये जिन्होंने Mobile को एडवांस बना दिया।

(Touchscreen) टच मोबाइल का आविष्कार 

दोस्तों आपको लगता है कि टच स्क्रीन फोन का चलन हाल के वर्षों मे शुरू हुआ है। परंतु ऐसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में टचस्क्रीन फोन बेहद लोकप्रिय हुए हैं लेकिन इसका निर्माण बहुत पहले ही हो गया था। हां यह बात अलग है कि उस वक्त टचस्क्रीन फोन काफी वजनदार और साधारण फीचर वाले होते थे। परंतु उसने ही आज के टचस्क्रीन मोबाइल की नींव रखी। आइए जानें विश्व के पहले टचस्क्रीन फोन से जुड़े कुछ ऐसे ही पहलू।

1. दुनिया में पहला टच स्क्रीन फोन आईबीएम और अमेरिका की फोन निर्माता कंपनी बेलसेल्फ द्वारा निर्मित किया गया था। इस फोन को आईबीएम सिमॉन नाम दिया गया।

2. वर्ष 1992 में आईबीएम सिमॉन को लॉन्च किया गया था। किंतु उपभोक्ताओं के लिए 1994 में यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

3. आईबीएम सिमॉन की कीमत की बात करें तो उस समय इसे 900 डॉलर में लॉन्च किया गया था। इस टच स्क्रीन फोन के लगभग 50,000 डिवाइस की बिक्री हुई।

4. आईबीएम सिमॉन टच स्क्रीन फोन के लुक व डिजाइन की बात करें तो यह आज के स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग था। इस फोन का वजन लगभग आधा किलोग्राम था और इस फोन की लंबाई करीब 23 सेंटीमीटर थी।

5. पहले टच स्क्रीन फोन आईबीएम सिमॉन में उपयोग की गई एलसीडी स्क्रीन हरे रंग की थी। फोन का उपयोग किए सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपभोक्ताओं को लिखने, तस्वीरें बनाने, कैलेंडर और संपर्क को अपडेट करने, फैक्स भेजने और प्राप्त करने की सुविधा दी गई थी। साथ ही इसमें नीचे की ओर एक स्लॉट दिया गया था जिससे मानचित्र, स्प्रेडशीड और गेम तक पहुंचा जा सकता था।

भारत में प्रथम मोबाइल फोन 31 जुलाई, 1995 में “Modi Telstra” कम्पनी लेकर आई थी। इस कम्पनी को आज Spice के नाम से जानते है।

मोबाइल फोन के बारे में रोचक तथ्य 

1. नोकिया एक समय Mobile क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी थी। इसका मॉडल नोकिया 1100 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल है।

2. दुनिया का पहला कैमरा मोबाइल का आविष्कार जापान की शार्प कम्पनी ने वर्ष 2000 में किया था।

3. पहला टच स्क्रीन फोन IBM का सिमोन फोन था। इसे वर्ष 1992 में बनाया गया था। इस फोन में ईमेल की सुविधा थी।

4. वर्ष 2007 में आईफोन लांच किया गया जो Ios ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वर्ष 2008 में पहला एंड्राइड फ़ोन लाया गया था।

Mobile Phone बनाने में Xiaomi, Samsung, Apple, Nokia, Motorola, LG, मुख्य है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ