लैरी पेज (Larry Page) ग्लोबल कंपनी गूगल के संस्थापक है पर क्या आप जानतेे हैं कि इस कंपनी की शुरूआत लैरी पेज (Larry Page) ने कैसेे और कब की थी
लैरी पेज का जन्म 23 मार्च 1973 को संयुुक्त राज्य अमेरिका के राज्य मिशिगन (Michigan) में हुआ था इनका पूरा नाम लारेंस पेज (Lawrence Page) है
इनके माता पिता मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (Michigan State University) के कंंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेेसर थे
लैरी पेज की रूचि कंप्यूटर में बचपन से ही थी लैरी पेज ने स्टेन फाेेर्ड यूनिवर्सिटी मिशिगन (Stanford, University of Michigan) से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी
यही पर इनकी मुलाकत सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) से हुई और दोनों ने मिलकर 1996 में गूगल नामक सर्च इंजन की शुरूआत की थी
शुुरूआत में ये बडा साधारण सा सर्च इंजन था लेकिन जल्द ही इसने दुनियांभर में लोकप्रियता हासिल कर ली
1998 में लैरी और ब्रिन ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का कर्ज लेकर Google Inc. कंपनी लॉन्च की, जिसका मुख्यालय केलिफोर्निया की सिलिकान वैली (California's Silicon Valley) में है
2004 में गूगल के शेयर बाजार में उतारे गये जिसने लैरी पेेज और सर्गी ब्रिन (Larry Page and Sergey Brin) को अरबपति का दर्जा दिला दिया
गूगल की सबसे लोकप्रिय सेवा जीमेल (Gmail) की शुरूआत 1 अप्रेल 2004 को हुई थी,
14 नबंवर 2006 को गूगल ने दुनियांं की सबसे लोकप्रिय और सबसे बडी विडियो लाइब्रेरी जिसे आप यूट्यू्ब (YouTube) केे नाम से जानतेे हैंं का अधिग्रहण कर लिया
सन् 30 अप्रैल, 2009 को गूगल ने मोबाइल फोन के लिए पहला एंड्रॉयड ऑपेरटिंग सिस्टम (Android operating system) लॉच किया, जो इतना लोकप्रिय हुआ कि आज तक दुनियांभर के मोबाइल फोनों पर छाया हुआ है और अब तक लैरी पेज का गूगल पूरी दुनियाॅॅ पर छा चुुका था
सितम्बर 2013 में मशहूूर फोर्ब्स पत्रिका (Forbes Magazine) ने दुनियां के सबसे अमीर लोगों की सूची मेेंं लैरी को तेेरहवें स्थान पर रखा
गूूगल की कई सारी बेहतरीन सुविधाऐं लोगों के लिए नि शुल्क हैं जिसमें गूगल सर्च केे अलावा जी-मेल (Gmail), यूट्यूब (YouTube), गूगल ट्रान्सलेट (Google Translate) और गूगल इनपुट टूल्स मुख्य हैं
गूूगल की कमाई का मुख्य जरिया गूगल पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों से है जो गूगल के ऐडसेंस (Google AdSense) नामक प्लेटफार्म के जरियेे दिखाये जाते हैं
लैरी पेज को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनेक पुरस्काराेेंं से सम्मानित किया गया हैै जिसमें मुख्य हैं- मारकोनी फाउंडेशन पुरस्कार (Marconi Foundation Prize,), ग्लोबल लीडर फॉर टुमॉरो (Global Leader for Tomorrow), टेक्निकल एक्सलेंस पुरस्कार (Technical Excellence Award), वेब्बी अवार्ड (Webby Award), पीपल्स वॉईस पुरस्कार (People's Voice Award), सर्च इंजन पुरस्कार (Search Engine Award)

1 टिप्पणियाँ
Founder of Google
जवाब देंहटाएं