इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 टूर्नामेंट को पुनर्निर्धारित किया गया है और यह 19 सितंबर, 2020 से 10 नवंबर 2020 तक संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में खेला जाएगा. IPL के इस 13वें संस्करण में 8 टीमों के बीच 62 मैच खेले जायेंगे जिसमें फाइनल मैच नवम्बर को खेला जायेगा.
सभी मुकाबले यूएई के तीन शहर अबूधाबी, शारजाह, दुबई में खेले जाएंगे
विश्व में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण T20 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन रद्द कर दिया गया है. इस कारण अब BCCI ने आईपीएल 2020 को आयोजित कराने का फैसला लिया है. लेकिन भारत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसलिए इसे भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित कराने का फैसला किया गया है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास आईपीएल मैचों के संचालन के लिए तीन ग्राउंड हैं, जिनके नाम हैं;
1. शेख जायद स्टेडियम
2. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और
3. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को इस नए शिड्यूल के बारे में बता दिया है ताकि वे समय से UAE पहुँच कर अपनी तैयारी शुरू कर सकें.
आईपीएल 2020 के 13वें संस्करण में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं; इनके नाम हैं;
1. मुंबई इंडियंस
2. चेन्नई सुपर किंग्स
3. कोलकाता नाइट राइडर्स
4. सनराइजर्स हैदराबाद
5. राजस्थान रॉयल्स
6. डेल्ही कैपिटल्स
7. किंग्स इलेवन पंजाब
8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020: फुल शिड्यूल (IPL 2020:Full Schedule):-



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:
पहला संस्करण: 2008
नवीनतम संस्करण: 2020 (13वां) (संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा)
क्रिकेट प्रारूप: Twenty-20 (20 ओवर)
प्रशासक: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
सर्वाधिक खिताब: मुंबई इंडियंस (4)
सर्वाधिक रन: विराट कोहली (5412)
सर्वाधिक विकेट: लसिथ मलिंगा (170)
टीमें: 8
कुल पुरस्कार राशि: US$ 7 मिलियन (2019)
जीतने वाली टीम पुरस्कार राशि: US$ 2.8 मिलियन (2019)


2 टिप्पणियाँ
Good
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं