Recent Post

6/recent/ticker-posts

सुशांत के बहनोई का खुलासा- भाई के लिए मुझे 5 बार छोड़कर चली गई थीं श्‍वेता



Sushant Singh Rajput के बहनोई Vishal Singh Kirti ने बताया है कि राजपूत परिवार में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। उनकी पत्नी अपने भाई के साथ रहने के लिए उनको तक अकेला छोड़कर चली जाती थीं।

सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई विशाल सिंह कीर्ति यूएस में रहते हैं। उन्होंने ब्लॉग लिखकर बताया है कि 5 बार उनकी वाइफ सुशांत के साथ रहने के लिए उनको छोड़कर गईं। बता दें कि बीते दिनों रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि सुशांत का परिवार उनके टच में नहीं था। इस पर सुशांत की बहनों के भी कई वीडियोज आ चुके हैं।

चला गया हमारा चमकता सितारा:-

विशाल सिंह ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि उन्हें इस बात की शिकायत नहीं है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर गईं बल्कि वह राजपूत परिवार के बॉन्ड की तारीफ करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है कि अब उन्हें दुख है कि वह ऐसी ट्रिप अब और नहीं कर पाएंगी क्योकि उनके परिवार का चमकता सितारा चला गया।

ऐनिवर्सरी पर किया था साथ में डांस:-

विशाल ने लिखा, 2014 में वे समर ब्रेक पर इंडिया जाने वाले थे लेकिन श्वेता को पता चला कि रानी दी की ऐनिवर्सरी पर फंक्शन हो रहा है। वहां सुशांत भी आ रहा था। उसने समर के टिकट कैंसल कर दिए और इंडिया निकल गई।

सिर्फ 3 दिन के लिए इंडिया आई थीं श्वेता:-

2015 में श्वेता सुशांत से मिलने रांची पहुंची जहां सुशांत 'एमएस धोनी' की शूटिंग कर रहे थे। वह बेटे को साथ ले गई थीं। 2016 में पूरे परिवार ने साथ में 'एम एस धोनी' फिल्म देखने का फैसला लिया। वह 3 दिन की ट्रिप के लिए यूएस से इंडिया आ गईं। उन्होंने इंडिया में 3 दिन रुकने के लिए 2 दिन फ्लाइट में गुजारे।

जनवरी 2020 में नहीं मिल पाए दोनों

2017 में शुक्र है वह मुझे छोड़कर नहीं गईं। इस बार हम सब सुशांत के साथ घूमे। 2020 जनवरी में वह फिर से शॉर्ट नोटिस पर इंडिया गईं, इस बार फिर मैं साथ नहीं था। वह सुशांत के साथ रहने चंडीगढ़ गई थीं। दुख है कि वह ऐसी परिस्थितियों में थे कि वह उनसे नहीं मिल सकीं और सबको पता है, क्यों। और आखिर में COVID के बीच में 14 जून को खबर मिलते ही वह जितना जल्दी इंडिया जा सकती थीं गईं ताकि अपने भाई को अलविदा कह सकें।

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ